रेलवे प्रशासन ने घाटे, डिब्बे कम होने का हवाला देकर शिमला स्टेशन से आगे न भेजने का लिया फैसला
शिमला – विश्व धरोहर कालका-शिमला का मार्ग निकालने वाले बाबा भलखू संग्रहालय तक ट्रेन ही बंद कर दी गई है। अब यह ट्रेन शिमला रेलवे स्टेशन तक ही आ रही है। रेलवे प्रशासन की दलील यह है कि संग्रहालय तक ट्रेन चलाने का लाभ ही उन्हें नज़र नहीं आ रहा है। लिहाज़ा अब ट्रेन बंद कर दी गई है। गौर हो कि आजकल दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बढ़ने से हजारों पर्यटक शिमला आ रहे हैं, लेकिन पर्यटकों को शिमला रेलवे स्टेशन तक ही सफर करना पड़ रहा है। जानकारी के मुताबिक यहां आने के लिए एक पर्यटक का तीस से चालीस रुपए किराया फिक्स किया गया था, जो पर्यटकों को ही नहीं भाया। इस पैसे में संग्रहालय घूमने का खर्चा भी शामिल है, लेकिन पर्यटकों को यह कुछ महंगा लगा, जिस कारण अब ट्रेन बंद कर दी गई है। यही नहीं बल्कि त्योहारों के सीज़न में भी ट्रेन संग्रहालय तक चलने की चर्चा रही, लेकिन बाद में यह कार्यक्रम भी सफल नहीं हो पाया। रेलवे के पास कालका-शिमला विश्व धरोहर पर चलाने के लिए अतिरिक्त डिब्बे भी नहीं बताए जा रहे हैं। नतीजा यह है कि शिमला के मशहूर बाबा भलखू संग्रहालय तक टे्रन चलाई जाती थी, लेकिन बताया जा रहा है कि रेलवे को होने वाली हानि और डिब्बे कम होने की वजह से संग्रहालय तक टे्रन चलनी बंद हो गई है। इस बाबा भलखू संग्रहाल में प्रतिदिन लगभग दो सौ पर्यटक आ जाते थे। अब शिमला रेलवे स्टेशन से ट्रेन न चलने के कारण प्रतिदिन तीस से चालीस पर्यटक ही शिमला के भलखू संग्रहालय आ पा रहे हैं, बल्कि कुछ दिनों में पर्यटकों की संख्या शिमला आने के लिए बढ़ी है।
अगले महीने शुरू हो जाएगी होलीडे स्पेशल
अब रेल प्रशासन का यह भी मानना है कि अब अगले माह होलीडे स्पेशल ट्रेन चलनी शुरू हो जाएगी। नवंबर में पर्यटकों की संख्या ज्यादा आ जाएगी और दो होलीडे स्पेशल ट्रेन इस रूट पर चलेंगी, लेकिन अभी एक ही ट्रेन टै्रक पर चलनी शुरू हो पा रही है। फिलहाल इस बार शिमला में मौसम समय से पहले ही काफी ठंडा रहा है। अब ठंड भी आने वाली है। इसी रूट के माध्यम से प्रतिदिन एक से दो हजार पर्यटक शिमला आते हैं, जिसमें विदेशियों की संख्या भी ज्यादा रहती है।
The post बाबा भलखू संग्रहालय के लिए ट्रेन बंद appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
No comments:
Post a Comment