सोलन के साथ लगते गोड़ा पंचायत में रहने वाले अनिल गर्ग के घर में अचानक आग लग गई। आग लगने से घर मे पड़ा लाखों का समान धुंए में तब्दील हो गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई बड़ी दुर्घटना घटित नहीं हुई है। वहीं, घरवालों का कहना है कि उन्होंने बिजली विभाग के कर्मचारियों को सूचित कर दिया था, लेकिन वो समय पर नहीं पहुंचे। बता दें कि इस शॉट सर्किट के कारण घर में लगा लकड़ी का फर्नीचर, एलईडी टीवी, जलकर राख हो चुके हैं, जिससे मकान मालिक को 80 से 90 हज़ार का नुकसान हुआ है।
The post एक शॉट सर्किट और टीवी, फर्नीचर सब राख। appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
No comments:
Post a Comment