यदि आप राजपुर से पंचरूखी की ओर जा रहे हैं तो अपना जीवन बीमा करवा लें। क्योंकि यहां की सड़कों पर गाड़ी चलाना यमराज को न्योता देने के बराबर ही है। यह सड़क मार्ग इतना ऊबड़-खाबड़ हैं कि दोपहिया वाहन अकसर औंधे मुंह गिरते दिख जाते हैं। इस मार्ग का ऐसा बंटवारा हुआ, कि पालमपुर पीडब्ल्यूडी ने तो इसे लाबारिस छोड़ कर कई जगह खड्डे में ही बदल दिया। शिकायत जब उच्चाधिकारियों के पास पहुंचती है, तो वे भागे-भागे यहां आते हैं। हर तरह से निरीक्षण होता है पर मामला फिर कहीं अलमारी में पड़ी फाइलों के बीच खो जाता है। इसकी दयनीय स्थिती के हालात यहां दिखाए जा रहे वीडियो बयां कर ही रहे हैं। पट्टी और उसतेहड़ में दो पुलियोंं को बने 8 महीने हो गए हैं, पर विभाग ने इनको देखा तक नहीं। सड़क से एक-एक फुट ऊंची बनाने के बाद न गड्ढे भरे गए, न ही पैच वर्क किया गया। राजपुर में आधा आधा फुट गड्ढे हैं, वहां वाकी जगह टायरिंग कर दी पर जो ज्यादा खराब था उसे छोड़ दिया गया। इसके अलावा दियोग्रां से बालू तक इतने गड्ढे हैं कि गिने भी न जाएं। दियोग्रां में साल भर से सड़क के ऊपर पानी वह रहा है, उससे बनी बनाई सड़क खड्ड बन गई पर वहां बन्द नाली को खोलने की क्कङ्खष्ठ ने जहमत ही नही उठाई। इसके लिए किसे दोषी समझा जाए। सरकार को, सरकारी सिस्टम को या फिर राजनीति को। ऐसा नहीं है कि इस रोड पर काम नहीं हुआ। जवाब किससे मांग जाए। और विभाग के अधिकारियों के पास तो इन सब बातों का रटा रटाया जवाब होता है। सुधार दिया जाएगा, ठेकेदार को कह दिया है, हो जाएगा, टैंडर भी हो गया है, वगैरा वगैरा। ओर पल्ला झाड़ कर विभाग और ठेकेदार समय गुजार देते है। स्थानीय जनता ने प्रशासन से मांग की है कि इस बारे में कड़ा रूख अपनाया जाए ताकि कोई बड़ी अनहोनी घटित न हो।
The post राजपुर से पंचरुखी सड़क हुई लावारिस, गड्ढों में बदला रोड। appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
No comments:
Post a Comment