Show your support

Wednesday, November 6, 2019

प्राइवेट सेक्टर में आयुष पर आएगा निवेश

धर्मशाला में होंगे करोड़ों के एमओयू, टूरिज्म में हैल्थ रिजॉर्ट विकसित करने का लक्ष्य

शिमला – प्राइवेट सेक्टर में आयुष का विकास करने के लिए प्रदेश सरकार इन्वेस्टर्स मीट में करोड़ों के एमओयू करेगी। हिमाचल में हैल्थ टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए हालांकि हाल ही में मनाली में हुए इन्वेस्टर कानक्लेव के दौरान करोड़ों के प्रोजेक्ट पर एमओयू हस्ताक्षर हो चुके हैं। ऐसे में अब धर्मशाला में हो रही ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट में निजी निवेशक आयुष  क्षेत्र में करोड़ों का एमओयू करेंगे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक इन्वेस्टर्स मीट के दौरान निजी निवेशक सरकार के समक्ष प्रस्तुति भी देंगे। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में आयुष रिजॉर्ट और आयुर्वेद पद्धति को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार मनाली में 466 करोड़ के प्रोजेक्ट पर एमओयू हस्ताक्षर कर चुकी है। सितंबर में मनाली में आयोजित इन्वेस्टर कानक्लेव के दौरान इस सेक्टर में 14 एमओयू हस्ताक्षर किए गए थे, जो प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में वेलनेस सेंटर खोलने को तैयार हैं। निजी क्षेत्र में आयुष और आयुर्वेद पद्धति को बढ़ावा देने के लिए हिमाचल और बाहरी राज्यों के उद्योगपतियों ने इच्छा जताई है। ऐसे में अब प्रदेश के हर जिलों में आयुष रिजॉर्ट खोलने के लिए धर्मशाला में निजी निवेशक इच्छज्ञ जताएंगे, जहां पर पंचक्रमा और प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति शुरू करने का मौका मिलेगा।

पहले चरण में शिमला के 10 अस्पताल

पहले चरण में शिमला जिला के लगभग 10 अस्पतालों में यह लाभ पर्यटकों और मरीजों को मिलने वाला है। इसके बाद अन्य पांच जिलों में इस योजना को अमलीजामा पहनाया जाएगा।

प्राइवेट बिल्डर्ज को प्रोमोट करेगी सरकार

सरकार हिमाचल में प्राइवेट बिल्डर्ज को प्रमेट करने जा रही है। इन्वेस्टर्स मीट के दौरान करोड़ों के एमओयू साइन होंगे। खास कर प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए प्राइवेट बिल्डर्स को प्रोमोट करने जा रही है। बताया गया कि शहरी विकास विभाग ने देश व प्रदेश के कई नामी प्राइवेट बिल्डर्स को आमंत्रित भी किया है, जो धर्मशाला में प्रेजेंटेशन देंगे।

The post प्राइवेट सेक्टर में आयुष पर आएगा निवेश appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal

No comments:

Post a Comment