शिमला – हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि नशे की ओवरडोज से छात्र की मौत हुई है। छात्र की शिनाख्त सुधीर नेगी (20) के रूप में हुई है। वह हिमाचल यूनिवर्सिटी में यूआईआईटी बीटेक थर्ड सेमेस्टर का छात्र था। उसका शव मंगलवार को उपनगर समरहिल के पास सांगटी से बरामद हुआ है। सांगटी में वह किराए के कमरे में रह रहा था। मंगलवार को वह कमरे में अचेत अवस्था में मिला। कमरे में रहने वाले अन्य साथियों की सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंचा, तो पाया कि छात्र की मौत हो चुकी है। पुलिस इस संबंध में कुछ भी बोलने से परहेज कर रही है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीडि़त परिवार को मामले की सूचना दे दी है। डीएसपी प्रमोद शुक्ला ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद ही सारी स्थिति सामने आएगी।
The post दो कालेज छात्रों की संदिग्ध मौत appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
No comments:
Post a Comment