ऊना – ऊना जिला की एक शादीशुदा महिला ने लुधियाना के एक व्यक्ति पर दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकियां देने के आरोप लगाए हैं। इसकी शिकायत ऊना पुलिस को दी गई है। शिकायत के आधार पर महिला थाना ऊना में व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वर्ष 2006 में इसकी शादी लुधियाना में हुई थी। इस दौरान इसकी मुलाकात व्यक्ति से हुई, जो धीरे-धीरे दोस्ती में बदल गई। इस दौरान इस व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद महिला का तलाक हो गया और इसने लुधियाना में ही दूसरी शादी कर ली। काफी समय बाद महिला का दोस्त इसे दोबारा से मिला और फिर से शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालने लगा। जब महिला ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने इसे जान से मारने की धमकियां देनी शुरू कर दी, जिसके बाद महिला ने ऊना पुलिस के पास शिकायत दी। डीएसपी हैडक्वार्टर अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
The post ऊना की महिला से बलात्कार फिर जान से मारने की धमकी appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
No comments:
Post a Comment