शिमला – प्रदेश में इन्वेस्टर मीट को लेकर उलझे अधिकारियों को इसके बाद पटवारी परीक्षा से जूझना होगा। 17 नवंबर को प्रदेश भर में होने वाली पटवारी परीक्षा के लिए अभी तैयारियां नहीं हो सकी है, क्योंकि जिलों में तैनात राजस्व विभाग का कुनबा इन्वेस्टर मीट में उलझा है। इन अधिकारियों के पास समय नहीं है, क्योंकि अधिकांश डीआरओ को लायजन ड्यूटी पर रखा गया है। जानकारी के अनुसार 1195 पदों के लिए होने वाली परीक्षा को तीन लाख से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं। इन परीक्षार्थियों को अभी सेंटर और रोल नंबर दिए जाने हैं, जिसके मुताबिक यह लोग परीक्षा में बैठेंगे। यह प्रक्रिया जिलों में चल रही है, लेकिन इसमें भी व्यवधान पड़ चुका है, क्योंकि पटवारी परीक्षा भी जिलाधीश ही अपने स्तर पर देख रहे हैं, मगर कुछ जिलों के जिलाधीश इन्वेस्टर मीट में उलझे हैं। उद्योग क्षेत्रों से जुड़े जिलाधीशों को भी इस ड्यूटी पर रखा गया है, वहीं हमीरपुर, कांगड़ा, सोलन, सिरमौर के जिलाधीश कार्यालयों में तैनात डीआरओ व राजस्व के दूसरे अफसर भी इसी ड्यूटी पर हैं। ऐसे में पटवारी परीक्षा की प्रक्रिया में व्यवधान पड़ा है। अभी तक भू-राजस्व विभाग को जिलों से परीक्षा केंद्रों की सूची नहीं मिल पाई है, जिसे मांगा गया है। परीक्षज्ञ केंद्रों की सूची मिलने के बाद तय होगा कि एक परीक्षा केंद्र में कितने परीक्षार्थियों को बिठाया जाएगा। तीन लाख से अधिक आवेदन आ चुके हैं, उन्हें भी कंपाइल किया जा रहा है। कुल आंकड़ा मिलने के बाद ही आगे की प्रक्रिया चलेगी। उधर परीक्षा केंद्रों में नकल व दूसरी धोखाधड़ी से बचने के लिए भी गंभीरता से प्रयास करने होंगे। पुलिस भर्ती प्रक्रिया पर भी ऐसे मामले सामने आने के बाद सवाल खड़े हो गए थे। इसके बाद प्रदेश में पटवारी परीक्षा सबसे बड़ी है और वहां पर इस तरह की कोई घटना न घटे, इसके लिए इंतजाम करने जरूरी हैं। पटवारियों के 1195 पद खाली पड़े हैं और युवा चाहते हैं कि इसमें उनका नंबर लग जाए। इस परीक्षा को लेकर युवाओं में खासा जोश है, तभी तीन लाख से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं। इतना ही नहीं, बताया जाता है कि इस दिन कोई अन्य परीक्षा भी है और युवा दोनों परीक्षाएं देने की सोच रहे हैं। अभी उनका आपस में क्लैश न हो जाए, यह तय किया जा रहा है, जो कि इन्वेस्टर मीट के निपटने के बाद ही हो पाएगा।
क्या कहते हैं निदेशक
प्रदेश के निदेशक भू-राजस्व देवा सिंह नेगी ने बताया कि परीक्षा केंद्रों में पुख्ता इंतजाम होंगे। उनका कहना है कि तीन लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं, जिनके लिए अभी परीक्षा केंद्रों का चयन किया जाना है।
The post सात सौ से ज्यादा सेंटर्ज में होगी पटवारी परीक्षा appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
No comments:
Post a Comment