Show your support

Thursday, November 7, 2019

पुलिस अधिकारियों और जवानों ने किया रक्तदान।

हमीरपुर। पुलिस पब्लिक एसोसिएशन की तरफ से टाउन हॉल हमीरपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में डीएसपी हमीरपुर रेणु शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे। इस दौरान 30 यूनिट से अधिक रक्त एकत्रित किया गया। एसएचओ सदर संजीव गौतम सहित कई पुलिस कर्मियों ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वाले लोगों को प्रमाणपत्र भी दिए गए। डीएसपी हमीरपुर रेणु शर्मा ने कहा कि रक्तदान महादान है। जीवन में हर एक व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए, ताकि जरूरत के समय अनमोल जिंदगी बचाई जा सकती है।

The post पुलिस अधिकारियों और जवानों ने किया रक्तदान। appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal

No comments:

Post a Comment