शिमला – हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ के नौ नवंबर को होने जा रहे राज्य स्तरीय चुनाव को लेकर सियासत गर्मा गई है। चुनाव को लेकर संगठन के कुछ सदस्यों ने चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं, जिसका एचजीटीयू के पदाधिकारियों ने विरोध किया है। संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने आरोपों को तथ्यहीन और राजनीतिक षड्यंत्र करार दिया है। उन्होंने कहा कि चुनाव निष्पक्षता एवं संविधान के दायरे में रहकर करवाए जा रहे हैं। दरअसल संघ के प्रदेश महासचिव व कुछ अन्य सदस्यों ने संघ की सदस्य्ता की रिपोर्ट देने और चुनावी स्थल में परिवर्तन की मांग और चुनाव आयोग का विरोध किया था। इन आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए प्रदेशाध्यक्ष ने कहा है कि चुनाव प्रक्रिया पहले की तरह ही आयोजित हो रही है। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि जो संगठन अब बेवजह आरोप लगा रहा है, यही मंडन पिछले तीन वर्षों में संगठन को कमजोर करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
The post शिमला में ही होंगे एचजीटीयू के चुनाव appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
No comments:
Post a Comment