मंडी – मंडी-पठानकोट पर कोटरूपी बस हादसा शायद ही कोई भूला हो। वह हादसा जिसे याद करते ही अब भी वही चीखें सुनाई देती हैं। मंगलवार को भी उसी जगह बड़ी अनहोनी होते-होते टल गई। हुआ क्या..? 40 सवारियों से भरी एचआरटीसी बस की ब्रेक ही फेल हो गई। भला हो उस ड्राइवर का, जिसने अपनी सूझबूझ से बस पहाड़ी से टकरा दी और इतनी जिंदगियां बच गईं, अन्यथा घटना का मंजर खौफनाक होता। वक्त था सोमवार रात पौने 11 बजे और धर्मशाला से त्रिलोकीनाथ जा रही थी निगम के केलांग डिपो की बस और उरला से एक किलोमीटर आगे बाईंनाला कोटरूपी की उतराई में ब्रेक फेल हो गई, लेकिन चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को ऊपर की तरफ पहाड़ी से टकरा दिया और कहा कि सब लोग कस कर बैठ जाएं। बस की ब्रेक फेल हो गई है और वे बस पहाड़ी से टकराने जा रहा है।
The post 40 सवारियों से भरी एचआरटीसी बस की ब्रेक फेल, ड्राइवर की सूझबूझ ने बचा लीं appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
No comments:
Post a Comment