Show your support

Thursday, November 28, 2019

कांग्रेस मुख्यालय में एक दिन का ट्रेनिंग कैंप कल

शिमला – हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने पार्टी विचारधारा को आगे बढ़ाने और पार्टी के साथ अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए कांग्रेस एक ट्रेनिंग कैंप का आयोजन करने जा रही है। ट्रेनिंग कैंप के आर्गेनाइजर हरि कृष्ण हिमराल ने बुधवार को बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ट्रेनिंग विभाग के मुखिया सचिन श्रीनिवासन राव 29 नवंबर को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में एक दिवसीय कार्यशाला में प्रदेश कांग्रेस के ट्रेनर्स की एक बैठक लेंगे। यह कार्यशाला दोपहर एक बजे से सायं छह बजे तक चलेगी। हिमराल ने बताया कि इस कार्यशाला में कांग्रेस पार्टी से जुड़े उन 20 लोगों को आमंत्रित किया गया है, जिन्हें नई दिल्ली में एक सप्ताह की ट्रेनिंग दी जाएगी। इनमें से प्रदेश के प्रत्येक संसदीय क्षेत्र से पहले चरण में दो-दो लोगों को चयनित कर उन्हें इसका पूरा दायित्व सौंपा जाएगा, जिन्हें यहां पर ट्रेनिंग दिलाई जाएगी उनमें अलकनंदा, वीरेंद्र सूद, अजय कंवर, नरेश, राजेंद्र मोहन, कमल, वासु सोनी, अतुल शर्मा, राजकुमारी सोनी, ललित भूषण, रमेश राव, विवेक मिनका, सेन राम नेगी, रीना पुंडीर, विक्रम चौधरी, के.सी चौहान, चंद्रप्रभा, पंकज मुसाफि़र व विद्यासागर के नाम शामिल हैं।

The post कांग्रेस मुख्यालय में एक दिन का ट्रेनिंग कैंप कल appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal

No comments:

Post a Comment