Show your support

Thursday, November 28, 2019

हिमाचल कांग्रेस में ये कमजोरियां हैं

रामलाल ठाकुर ने सोनिया-राहुल गांधी से की वन-टू-वन टॉक, दिए सुझाव

शिमला – कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामलाल ठाकुर बुधवार दोपहर राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मिले। अहम यह है कि दोनों के साथ मुलाकात एक ही जगह पर हो गई और रामलाल ठाकुर ने वन-टू-वन टॉक में संगठन की कमजोरियों को गिनाया। उन्होंने महाराष्ट्र में गठबंधन सरकार बनाने पर नेताओं को बधाई देने के साथ हिमाचल के मुद्दों को उठाया। सूत्र बताते हैं कि रामलाल ठाकुर ने साफ कहा कि हिमाचल में कांग्रेस कमजोर है और यह इस बात से साफ हो जाता है कि लोकसभा चुनाव में यहां सभी 68 ब्लॉक में किसी में भी कांग्रेस को बढ़त नहीं मिली। उन्होंने बढ़त नहीं मिलने के कारण गिनाए हैं और संगठन की मजबूती के लिए कदम उठाने की बात कही है। राहुल गांधी ने उनसे पूछा है कि आखिर वह क्या चाहते हैं, जिस पर उनका कहना था कि नई कार्यकारिणी में पार्टी को सोच समझकर नियुक्तियां करनी चाहिएं। बता दें कि यहां पर संगठन को लेकर चर्चा हुई है, वहीं सीएलपी को लेकर भी बात की गई है, मगर सीएलपी में मुकेश अग्निहोत्री इन नेताओं पर अपनी परफॉर्मेंस के आधार पर भारी पड़ रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि रामलाल ठाकुर ने वहां पर बढ़ती नशाखोरी को लेकर एक मामला उठाया है, जिसे लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री को भी पत्र लिखा है। उन्होंने सोनिया गांधी से कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को बढ़ते नशे के खिलाफ विपक्ष में रहते हुए काम करना चाहिए।

राठौर ने मांगा वक्त

सूत्र बताते हैं कि कुलदीप सिंह राठौर ने भी सोनिया गांधी से मुलाकात का समय मांगा है। उन्हें जब समय मिलेगा, उसके बाद ही वह यहां लौटेंगे। अभी केसी वेणुगोपाल और रजनी पाटिल से उन्हें मुलाकात करनी है, जो कि गुरुवार को दिल्ली लौटेंगे।

The post हिमाचल कांग्रेस में ये कमजोरियां हैं appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal

No comments:

Post a Comment