Show your support

Thursday, November 28, 2019

बीएड एग्जाम फरवरी में

शिमला – एचपीयू बीएड की परीक्षाएं फरवरी माह में करवाने की तैयारी कर रहा है। बीएड काजेजों में अभी सिलेबस पूरा नहीं हुआ है, ऐसे में दिसंबर में ये परीक्षाएं आयोजित होने की संभावना कम है और विश्वविद्यालय प्रशासन यह परीक्षाएं फरवरी माह में करवाने पर विचार कर रहा है। उल्लेखनीय है कि बीएड के लास्ट सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए परीक्षा फार्म भरने का दौर शुरू हो गया है, लेकिन अभी परीक्षाओं की तिथि तय नहीं की गई है। गौरतलब है कि इस बार बीएड कालेजों में प्रवेश प्रक्रिया अक्तूबर तक चली जिस वजह से कई कालेजों में सिलेबस पूरा नहीं हुआ है। उधर, बीएड कालेजों की एडमिशन फीस से संबंधित औपचारिकताएं आगामी सप्ताह तक पूरी करने के दिशा-निर्देश भी जारी हुए हैं।

दिसंबर में होंगी अनुपूरक परीक्षाएं

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय बीटेक प्रथम, तृतीय, पांचवें व सातवें सेमेस्टर की नियमित व री-अपीयर परीक्षाएं दिसंबर में शुरू होंगी। छात्र परीक्षा फार्म व फीस बिना विलंब शुल्क के पांच दिसंबर तक जमा करवा सकते हैं और इस तिथि के बाद नियमों के तहत विलंब शुल्क वसूला जाएगा।

The post बीएड एग्जाम फरवरी में appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal

No comments:

Post a Comment