Show your support

Thursday, November 28, 2019

भाजपा को मिले 71 मंडलाध्यक्ष दो का इंतजार

धर्मशला, पच्छाद में दो दिन के भीतर चुनाव

शिमला – प्रदेश भाजपा को 71 मंडलाध्यक्ष मिल चुके हैं। शेष दो अध्यक्ष धर्मशाला और पच्छाद के रह गए हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक धर्मशाला और पच्छाद में आगामी दो दिन के भीतर नए अध्यक्षों की नियुक्तियां होगी। बुधवार को कुल्लू मंडलाध्यक्ष की नियुक्ति भी की गई। कृष्ण ठाकुर को कुल्लू मंडल भाजपा अध्यक्ष की कमान सौंपी गई। धर्मशाला और पच्छाद में हुए विधानसभा उपचुनाव के चलते दोनों मंडलों में संगठनात्मक चुनाव नहीं हो पाए हैं। ऐसे में अब आने वाले दो दिन के भीतर दोनों मडलों को नए अध्यक्ष मिलेंगे। भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 17 संगठनात्मक जिलों में भी चुनावी प्रक्रिया जारी है। अब तक पांच संगठनात्मक जिलों को नए अध्यक्ष मिल गए हैं, जबकि शेष 12 जिलों में 30 नवंबर तक प्रक्रिया पूरी होगी। उसके बाद अगले माह प्रदेश अध्यक्ष के लिए भी चुनावी प्रक्रिया होगी।

The post भाजपा को मिले 71 मंडलाध्यक्ष दो का इंतजार appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal

No comments:

Post a Comment