Show your support

Thursday, November 14, 2019

अब स्पेशल ओलंपिक में छा जाएगा इंडिया, ट्रेनिंग शुरू।

सुंदरनगर के महावीर स्कूल में 14 से 17 नंवबर तक साकार का विशेष ओलंपिक के कोच के लिए चार दिवसीय राष्ट्रीय शिविर का आगाज हुआ। जिसमें फ्लोर हॉकी और फ्लोर बॉल गेम में भारत के विभिन्न हिस्सों के 55 कोच भाग ले रहे हैं। जगदीश राणा ने इस शिविर का उद्घाटन किया और कहा कि मलिका नड्डा ने विशेष ऑलंपिक में साकार को आगे बढ़ाने के लिए धन्यवाद दिया है। यहां इस तरह के राष्ट्रीय स्तर के शिविरों का आयोजन करके भविष्य में साकार के कई विशेष बच्चों को लाभान्वित किया जाएगा। उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया और उन्हें यहां बेहतरीन सुविधाएं प्रदान करने का वादा किया। इस दौरान आग्रेनाइजर मैनेजर अजय शर्मा ने भी सभी आए हुए सभी गणमान्यों का स्वागत किया।

The post अब स्पेशल ओलंपिक में छा जाएगा इंडिया, ट्रेनिंग शुरू। appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal

No comments:

Post a Comment