Show your support

Thursday, November 14, 2019

इस बार पिएं सेब का एक हजार टन प्योर जूस, देखिए खबर।

एशिया के सबसे बड़े फल विधायन सयंत्र परवाणू ने 23 साल पुराने अपने ही रिकार्ड को ध्वस्त कर दिया है। दरअसल, सेब के कंसन्ट्रेट उत्पादन यानी सेब के प्योर जूस में इस बार कंपनी ने एक हजार दस टन उत्पादन करने में सफलता प्राप्त की है। इससे पूर्व 1995-96 वर्ष में उक्त सयंत्र में 954 टन उत्पादन हुआ था। विगत वर्ष भी उक्त सयंत्र में सेब के कंसन्ट्रेट का उत्पादन 380 टन रहा था, जिसमें इस वित्त वर्ष में तीन गुना से ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज की है। यह जानकारी फल विधायन सयंत्र परवाणू के सहायक जनरल मैनेजर विनीत कौशिक ने दी।

The post इस बार पिएं सेब का एक हजार टन प्योर जूस, देखिए खबर। appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal

No comments:

Post a Comment