Show your support

Wednesday, November 6, 2019

विंटर स्कूलों में दो दिसंबर से परीक्षाएं

एसएसए ने पहली से चौथी, छठीं, सातवीं कक्षा की जारी की डेटशीट, नए लर्निंग आउटकम्स के तहत तैयारी के निर्देश

शिमला – हिमाचल प्रदेश के 5285 प्राइमरी व अप्पर स्कूलों में दो दिसंबर से फाइनल परीक्षाएं होंगी। सर्व शिक्षा अभियान की ओर से परीक्षाओं को लेकर डेटशीट जारी कर दी गई है। वहीं सभी स्कूलों को छात्रों को परीक्षाओं की तैयारियां नए लर्निंग आउट कम्स के तहत करवाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। इस बार खास बात यह है कि पहली बार पहली से चौथी, छठी व सातवीं कक्षा के छात्रों को अंग्रेजी व हिंदी दोनों भाषाओं में प्रश्न पत्र मिलेंगे। यान इस बार सरकारी स्कूलों में इंग्लिश मीडियम को भी तवज्जो दी गई है। बताया जा रहा है कि जिन स्कूलों में इंग्लिश मीडियम से छात्रों को पढ़ाया जा रहा है, वह छात्र अंग्रेजी में पूछे गए प्रश्नों के उत्तर भी दे पाएंगे। वहीं यह भी कहा है कि इस बार छात्रों को बेहतर ग्रेड मिलें, इसके लिए शिक्षक तैयार हो जाएं। बता दें कि शिक्षा विभाग के लिए प्राइमरी व अप्पर प्राइमरी की परीक्षाएं काफी अहम हैं। रिजल्ट आने के बाद शिक्षा विभाग आकलन करेगा कि नए लर्निंग आउट प्लान के बाद शिक्षा में कितना सुधार हुआ है। सरकारी स्कूलों की दसवीं-12वीं कक्षा की प्री-बोर्ड परीक्षा के लिए 30 नवंबर तक सभी विषयों के 80 फीसदी सिलेबस कवर करने के निर्देश दिए हैं। प्रधान सचिव शिक्षा के निर्देशों के बाद शिक्षा विभाग ने इस बारे में सभी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों-उच्च स्कूलों के प्रधानाचार्यों एवं हेडमास्टरों सहित उप निदेशक शिक्षा को अधिसूचना जारी की है। इसके तहत शीतकालीन एवं ग्रीष्मकालीन स्कूलों में दिसंबर में होने जा रही दसवीं एवं 12वीं कक्षा की प्री बोर्ड परीक्षा के लिए 80 फीसदी सिलेबस सभी विषयों का पूरा करने को कहा है। दोनों कक्षा की परीक्षा की डेटशीट अलग से जारी की जाएगी। इसके लिए शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर भी दसवीं-12वीं के लिए सभी विषयों का सिलेबस जारी कर दिया है।

अप्पर प्राइमरी की डेटशीट

दिनांक                छठी          सातवीं

2-12-2019           अंग्रेजी        हिंदी   

3-12-2019           संस्कृत       गणित  

4-12-2019           साइंस         ड्राइंग  

5-12-2019           योग/संस्कृति   साइंस

6-12-2019           अंग्रेजी        संस्कृत

7-12-2019           हिंदी सोशल    साइंस

9-12-2019           सोशल     अंग्रेजी

10-12-2019          ड्राइंग      योग/संस्कृति

प्राइमरी कक्षा की डेटशीट

दिनांक             पहली   दूसरी    तीसरी   चौथी

2-12-2019    हिंदी    गणित   अंगे्रजी   ईवीएस

3-12-2019    गणित  अंगे्रजी  ईवीएस   हिंदी

4-12-2019    अंग्रेजी  हिंदी    गणित    अंग्रेजी

5-12-2019                          हिंदी     गणित

The post विंटर स्कूलों में दो दिसंबर से परीक्षाएं appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal

No comments:

Post a Comment