11 से होगा अंतरराष्ट्रीय मेले की रात्रि संध्याओं का आगाज
रामपुर बुशहर – इस बार अंतरराष्ट्रीय लवी मेले की पहली रात्रि संध्या में हरी संधु की आवाज लोगों को मदहोश करेगी। वहीं कुलदीप शर्मा के पहाड़ी गीतों पर खूब धमाल होगा। 11 से 14 नवंबर तक आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में चार रात्रि संध्याएं होंगी, जिसमें प्रथम संध्या में हिमाचल से ताल्लुक रखने वाले गायक हरि संधु के नाम रहेगी। वही इस पहली संध्या में नाटी किंग के नाम से मशहूर कुलदीप शर्मा भी धमाल मचाएंगे। 12 नवंबर को गीता भारद्वाज, इंद्रजीत और अनुज शर्मा अपनी आवाज से लवी मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या की रौनक बढ़ाएंगे। 13 नवंबर को रामपुर से ताल्लुक रखने वाले स्टार पहाड़ी कलाकारों की धूम रहेगी। तीसरी सांस्कृतिक संध्या में राजीव, डिंपल, विक्की चौहान मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे। मेले की चौथी और अंतिम सांस्कृतिक संध्या में पाशर्व कलाकार कैलाश खेर अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। मेला कमेटी के उपाध्यक्ष एसडीएम नरेंद्र चौहान ने कहा कि इस मेले का शुभारंभ राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय करेंगे। मेले का समापन सीएम जयराम ठाकुर द्वारा किया जाएगा।
The post हरि संधु बढ़ाएंगे लवी की रौनक appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
No comments:
Post a Comment