Thursday, November 7, 2019

अनुबंध शिक्षक किए जाएं नियमित

शिमला – हिमाचल प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ ने आठ वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके अनुबंध शिक्षकों को तुरंत नियमित करने की मांग की है। संघ के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष मनोज पाल सिंह परिहार ने कहा कि सरकार को अनुबंध कर्मचारी के नियमितीकरण के लिए सरल और ठोस प्रक्रिया बनानी चाहिए। इसमें अनुबंध काल के समाप्त होने से पहे नियमितीकरण के लिए आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएं। ऐसा होने से अनुबंध शिक्षकों और कर्मचारियों का भरोसा सरकारी तंत्र के प्रति और प्रगाढ़ होगा और वह अपनी सेवाएं बेहतर ढंग से दे सकेंगे। संघ ने कहा कि इस समय प्रदेश के स्कूलों में मुख्याध्यापकों के लगभग 100 और प्रधानाचार्यों के लगभग 200 पद खाली पड़े हैं।

The post अनुबंध शिक्षक किए जाएं नियमित appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal

No comments:

Post a Comment