Show your support

Thursday, November 28, 2019

स्कूलों में 15 तक पहुंचेंगे लैपटॉप

शिमला – आखिर मेधावी बच्चों को उनके लैपटॉप मिलने का समय नजदीक आ ही गया है। सरकार ने 15 दिसंबर तक संबंधित कंपनी को स्कूलों व कालेजों को लैपटॉप की खेप पहुंचाने को कहा है। मेधावी बच्चों को लंबे समय से लैपटॉप नहीं दिए जा सके हैं। जनजातीय क्षेत्रों में यह लैपटॉप पहुंचने में थोड़ा समय लगेगा। बुधवार को प्रदेश के इलेक्ट्रॉनिक कारपोरेशन ने इस संबंध में जानकारी लेने के बाद रिमाइंडर देने को कहा है। कंपनी को पहले 30 नवंबर तक खेप पहुंचाने को कहा गया था, लेकिन अब 15 दिसंबर तक जिला मुख्यालयों में इसे पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश के 9700 मेधावी छात्रों को लैपटॉप मिलने हैं। 10वीं कक्षा के टॉपर को 4400, 12वीं के 4400 और कालेज के 900 टॉपर को ये लैपटॉप मिलेंगे। लैपटॉप की खरीद पर 23 करोड़ का खर्च होगा। शिक्षा विभाग ने लैपटॉप के लिए 18 करोड़ का बजट रखा था। पांच करोड़ का बजट राज्य सरकार जारी करेगी, लेकिन इसकी खरीद पर 23 करोड़ खर्च हो रहा है। शिक्षा विभाग ने पहले अतिरिक्त बजट देने से इनकार कर दिया था। उच्चतर शिक्षा विभाग ने लैपटॉप खरीद का जिम्मा इलेक्ट्रॉनिक कारपोरेशन को सौंपा है। इलेक्ट्रॉनिक कारपोरेशन ने एस्सर और एचपी कंपनी लैपटॉप खरीदने के लिए चयनित किया है। कैबिनेट भी खरीद को मंजूरी दे चुकी है। लैपटॉप की खरीद पर 23 करोड़ का खर्चा आ रहा है। पांच करोड़ राज्य सरकार देगी, जबकि 18 करोड़ शिक्षा विभाग देगा। इलेक्ट्रॉनिक्स कारपेरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक डीसी नेगी के अनुसार कंपनी को रिमाइंडर भेजा गया है और तय समय पर लैपटॉप पहुंचाने को कहा है।

The post स्कूलों में 15 तक पहुंचेंगे लैपटॉप appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal

No comments:

Post a Comment