Show your support

Wednesday, November 27, 2019

जयराम सरकार के दो साल के जश्न में शाह होंगे मुख्यातिथि

रिज पर 27 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा समारोह

मुख्य सचिव बाल्दी की वरिष्ठ अधिकारियों संगतैयारियों पर बैठक

शिमला-जयराम सरकार का दो साल का कार्यकाल पूरा होने के जश्न में केंद्रीय गृहमंत्री एवं भाजपा सुप्रीमो अमित शाह आएंगे। यह समारोह शिमला के रिज पर 27 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। इस दौरान ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट के संभावित निवेश को धरातल पर उतारने का कार्यक्रम भी आयोजित होगा। इस दौरान सरकार अपने दो साल के सफल कार्यकाल के जश्न में रैली भी आयोजित की जाएगी। हिमाचल सरकार के मुख्य सचिव डा. श्रीकांत बाल्दी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि इस समारोह की अध्यक्षता केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करेंगे। इस समारोह की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव डा. श्रीकांत बाल्दी ने बुधवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। डा. बाल्दी ने कहा कि रिज पर होने वाले इस समारोह के मुख्यातिथि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह होंगे। इस अवसर पर वैश्विक निवेशक सम्मेलन में हस्ताक्षरित किए गए समझौता ज्ञापनों पर आधारित समारोह भी आयोजित होगा और एक रैली भी निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना का लक्ष्य पूरा हो गया है और यह देश का पहला राज्य बनने जा रहा है, जहां प्रत्येक घर में एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध है। मुख्य सचिव ने सभी विभागों को इस समारोह के सफल आयोजन के लिए समुचित तैयारियां व प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस दौरान कानून व्यवस्था बनाई रखी जाए। उल्लेखनीय है कि धर्मशाला में आयोजित इन्वेस्टर्स मीट में 91 हजार करोड़ के एमओयू हस्ताक्षरित किए गए हैं। इनमें से 10 हजार करोड़ के निवेश को तुरंत प्रभाव से धरातल पर उतारने के सरकार ने आदेश दिए हैं। इसके चलते राज्य सरकार ने सभी विभागों से तुरंत स्थापित होने वाले औद्योगिक यूनिट्स की रिपोर्ट मांगी है। इसमें सबसे ज्यादा हाउसिंग तथा पर्यटन विभाग के एमओयू शामिल है। राज्य सरकार का प्रयास है कि 27 दिसंबर को प्रस्तावित सरकार की दूसरी वर्षगांठ से पहले इस निर्धारित लक्ष्य को हासिल कर लिया जाए। इसके लिए विभागीय सचिवों को एमओयू पर आधारित कार्य को गति देने को कहा गया है।

The post जयराम सरकार के दो साल के जश्न में शाह होंगे मुख्यातिथि appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal

No comments:

Post a Comment