बिलासपुर जिला के पंजगाईं में 1.37 करोड़ की लागत से पांच प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय मॉडल स्कूल बनेंगे। इस प्रोजेक्ट का प्रस्ताव डाइट प्रधानाचार्य राकेश पाठक ने जिला उपायुक्त और खनन विभाग के समक्ष रखा था। और विभाग की तरफ सेे इस प्रोजेक्ट के लिए मंजूरी मिल चुकी है। थोड़ी औपचारिकताओं के बाद विभाग उक्त राशि को भी जारी कर देगा। ताकि स्कूलों में बच्चों को अच्छे स्तर पर सुविधाएं प्रदान की जाए। जिन स्कूलों में यह सुविधा प्रदान की जाएगी उनमें प्राथमिक स्कूल थड़मनाल, माध्यमिक स्कूल धौन कोठी, प्राथमिक पाठशाला कुनणु, प्राथमिक पाठशाला बाग और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंजगाईं शामिल हैं।
The post 1.37 करोड़ से चमकेंगे पांच सरकारी स्कूल। appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
No comments:
Post a Comment