बेहतर स्वास्थ्य और पोषण सुरक्षा के लिए स्नायु खाद्य पदार्थों के उत्पादन, प्रसंस्करण और गुणवत्ता में प्रगति विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आगाज हुआ। वैटरिनरी कालेज के लाइव स्टॉक प्रोडक्ट टेक्नोलॉजी विभाग द्वारा इस तीन दिवसीय सम्मेलन का आयोजन कृषि विश्वविद्यालय के सभागार में किया जा रहा है। इंडियन मीट साइंस एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित किए जा रहे इस सम्मेलन में नेपाल व बांग्लादेश से आए प्रतिनिधियों के साथ करीब दो सौ प्रतिनिधि शिरकत कर रहे हैं। सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में प्रदेश के कृषि मंत्री राम लाल मार्कंडा ने शिरकत की।
The post पालपमुर में नेपाल और बांग्लादेश के लोग क्या कर रहे। appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
No comments:
Post a Comment