सोलन पुलिस ने गत माह नशे के विरुद्ध छेड़े अभियान के तहत अब तक 12 मुकदमे दर्ज किए हैं। इस दौरान पुलिस ने 197. 35 ग्राम चिट्टा सहित चरस भी बरामद की है। यह जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोलन मधुसूदन शर्मा ने आज सोलन में आयोजित मासिक अपराध बैठक के उपरांत पत्रकारों से बातचीत में दी। एसएसपी ने कहा कि आगामी पर्यटन सीजन को देखते हुए कसौली और चायल में पर्यटकों की काफी भीड़ रहती है। इसी के मद्देनजर अभी से ही व्यवस्था बनाने के आदेश दे दिए गए है, ताकि पर्यटकों सहित स्थानीय लोगों को किसी तरह की मुश्किलें न हो।
The post सोलन में नशे पर पुलिस प्रशासन सख्त थी और आगे भी रहेगी। appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
No comments:
Post a Comment