धर्मशाला में आंगनबाड़ी की दवाई से बच्चे की हालत खराब
धर्मशाला – जिला मुख्यालय धर्मशाला के साथ लगते एक आंगनबाड़ी केंद्र में टीकाकरण करवाने पहुंचे सवा साल के बच्चे को एक्ट्रा डोज दिए जाने पर उसके गंभीर बीमार होने का आरोप मां ने लगाया है। इस संबंध में उन्होंने लिखित में हिमाचल प्रदेश स्वास्थय विभाग शिमला व सचिव को लिखित में शिकायत पत्र भी भेजा है। इसमें मेघा महाजन पत्नी अंकुर महाजन निवासी बड़ोल धर्मशाला ने आरोप लगाते हुए कहा है कि वह 18 सितंबर को आंगनबाड़ी केंद्र में सवा साल के बच्चे का टीकाकरण करवाने के लिए गई थी। बच्चे को डीपीटी का इंजेक्शन लगाया गया। डाक्टरों ने बताया कि इंजेक्शन लगाने से बच्चे को हल्का बुखार आता है। उन्होंने शिकायत में लिखा है कि बुखार को कम करने की दवाई भी उनके बच्चे को सही से नहीं दी गई। इस कारण बुखार कम होने की बजाय तेज़ होने से बच्चे के सिर चढ़ गया, जिस कारण बच्चे की हालत खराब हो गई है। उन्होंने कहा कि धर्मशाला अस्पताल में बच्चे को दाखिल कर लिया गया है। डाक्टरों ने अब अगले पांच साल तक बच्चे का विशेष ध्यान रखने की बात कही है। बुखार के 100 डिग्री से अधिक होने पर डाक्टरों द्वारा बताई गई दवाई को उसी समय दिए जाने की बात कही जा रही है। उन्होंने मामले में स्वास्थय विभाग से उचित कार्रवाई की मांग उठाई है। साथ ही उन्होंने लापरवाही बरतने वाले सभी अधिकारियों से लेकर अन्य लोगों पर कार्रवाई की बात कही है। इससे आगामी समय में भी बच्चों को इस तरह से परेशानियां न झेलने पड़े। उधर, सीएमओ कांगड़ा डा. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी।
The post दवाई से और बीमार हो गया मासूम appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: https://www.divyahimachal.com/2019/09/%e0%a4%a6%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%88-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%b9%e0%a5%8b-%e0%a4%97%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b8/
No comments:
Post a Comment