कुल्लू – दशहरा उत्सव से पहले कुल्लू के लिए बाहरी राज्यों से चिट्टे की सप्लाई होनी शुरू हो गई है। इसका खुलासा तब हुआ, जब पुलिस की टीम ने हरियाणा के चार युवकों को मणिकर्ण घाटी में दबोच लिया। यह युवक कसोल की तरफ चिट्टा ले जा रहे थे। पुलिस ने युवकों को एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार जरी पुलिस चौकी की पुलिस टीम ने भुंतर-मणिकर्ण मार्ग पर सूमारोपा के पास नाका लगा रखा था। इसी दौरान पुलिस आने-जाने वाले वाहनों की चैकिंग कर रही थी। इसी बीच पुलिस ने भुंतर की तरफ से आ रही एक क्रेटा गाड़ी को शक के आधार पर चैकिंग के लिए रोका। जब तलाशी ली, तो युवकों से 40 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने गाड़ी भी कब्जे में ले ली है और मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी गौरव सिंह ने कहा कि 40 ग्राम चिट्टे के साथ मनोज (29), जितेंद्र (30), गगनदीप (30), मोहन (29) को दबोच लिया है। ये चारों युवक कार में यात्रा कर रहे थे। जांच के दौरान कार के डैशबोर्ड से 40 ग्राम चिट्टे का एक पैकेट मिला। एसपी ने खबर की पुष्टि की है।
The post मणिकर्ण में पुलिस ने कार से पकड़ा चिट्टा, चार गिरफ्तार appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: https://www.divyahimachal.com/2019/09/%e0%a4%ae%e0%a4%a3%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a3-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%b8-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%b8/
No comments:
Post a Comment