कुल्लू – मनाली-चंडीगढ़ नेशनल हाई-वे पर पुलिस ने मुंबई के एक युवक को चरस तस्करी के मामले दबोच लिया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। युवक ने यह चरस कहां से खरीदी थी और कहां ले जा रहे थे, इसकी पुलिस गहनता से जांच कर रही है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया पुलिस ने शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने की है। बता दें कि पुलिस की एक टीम बुधवार को रूटीन गश्त पर मनाली-चंडीगढ़ हाई-वे पर बजौरा के पास थी। पुलिस इस दौरान आने-जाने वाले वाहनों की चैकिंग कर रही थी। इस दौरान जब बजौरा के पास मुंबई के एक युवक की तलाशी ली गई, तो उसके कब्जे से एक किलो 300 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और चरस कब्जे में ले ली है। एसपी गौरव सिंह ने बताया कि व्यक्ति की पहचान दुर्वेश (27) के रूप में हुई है। व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट 20 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और इस बात की जांच की जा रही है कि यह चरस व्यक्ति कहां से लाया था और कहां ले जा रहा था।
The post कुल्लू में नशे के साथ मुंबई हरियाणा के पांच युवक धरे appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: https://www.divyahimachal.com/2019/09/%e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a8%e0%a4%b6%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%a5-%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%82%e0%a4%ac/
No comments:
Post a Comment