Show your support

Thursday, September 26, 2019

विनाक्षी-मनजीत भूटान से लाए सोना

सुंदरनगर – भूटान के थिंपू में हुई प्रथम भूटान अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की सीनियर बॉक्सिंग टीम ने दो गोल्ड मेडल और छह रजत पदक जीते हैं। प्रतियोगिता में पुरुष और महिला वर्ग में एक-एक गोल्ड मेडल जीतने में सफलता हासिल की है। बॉक्सिंग कोच नरेश कुमार के नेतृत्व में रवाना हुई टीम में 52 किलोग्राम भार वर्ग में मनजीत और 60 किलोग्राम भार वर्ग में विनाक्षी ने गोल्ड मेडल जीते, जबकि 60 किलोग्राम भार वर्ग में आतिश, 48 भार वर्ग में ज्योतिका, 57 किलोग्राम भार वर्ग में विष्णु कांत,  69 किलोग्राम भार वर्ग में धर्मपाल, 63 किलोग्राम भार वर्ग में पूर्ण देव व 75 किलोग्राम भार वर्ग में निशांत ने रजत पदक हासिल किया।

The post विनाक्षी-मनजीत भूटान से लाए सोना appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: https://www.divyahimachal.com/2019/09/%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a4%a8%e0%a4%9c%e0%a5%80%e0%a4%a4-%e0%a4%ad%e0%a5%82%e0%a4%9f%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b2/

No comments:

Post a Comment