Show your support

Thursday, September 26, 2019

डाक्टर हैं नहीं, और आयूष रिजॉर्ट खोलने की तैयारी

आयुर्वेद पद्धति को बढ़ावा देने को बनाई योजना, प्रदेश में आयुर्वेद डाक्टरों के 280 खाली पद भरने में रुचि नहीं दिखा रही सरकार

शिमला – केंद्र सरकार ने देश और प्रदेश में आयुष योजना को सफल बनाने की कवायद शुरू कर दी है। इसके तहत निजी क्षेत्र की मदद से आयुष रिजॉर्ट खोले जाएंगे। दूसरी तरफ हिमाचल में आयुर्वेद डाक्टरों के 280 और आयुर्वेद फार्मासिस्ट के 490 पद रिक्त पड़े हैं। सूत्रों के मुताबिक प्रदेश सरकार ने अभी तक इन पदों को भरने के लिए कोई रुचि नहीं दिखाई है। ऐसी परिस्थितियों को देखते हुए प्रदेश सरकार निजी क्षेत्र में आयुष रिजॉर्ट खोलने की तैयारी में हैं। इसके मद्देनजर बीते दिनों आयुर्वेद पद्धति को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार ने 466 करोड़ के प्रोजेक्ट पर एमओयू हस्ताक्षर किए हैं। निजी क्षेत्र में आयुर्वेद पद्धति को शुरू करने के लिए 14 एमओयू हस्ताक्षर किए गए हैं, जो प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में वेलनेस सेंटर खोलने को तैयार हैं। निजी क्षेत्र में आयुष और आयुर्वेद पद्धति को बढ़ावा देने के लिए हिमाचल और बाहरी राज्यों के उद्योगपतियों ने इच्छा जताई है। ऐसे में आने वाले समय में प्रदेश के हर जिलों में आयुष रिजॉर्ट खोले जाएंगे, जहां पर पंचकर्मा और प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति शुरू करने का मौका मिलेगा। इसके साथ-साथ हिमाचल में पर्यटन से पंचकर्म को जोड़ा जाएगा। इसमें सभी जिलों में पंचकर्म सेंटर अस्पतालों में शुरू किए जाएंगे। इसमें प्रदेश के मरीजों को ही नहीं, बल्कि प्रदेश घूमने आए पर्यटकों को भी विशेष लाभ मिलेगा। आयुर्वेद विभाग इस बाबत एक प्रस्ताव तैयार कर रहा है। यही वजह है कि आयर्वुद विभाग में डाक्टरों के 280 खाली पदों को भरने के लिए सरकार भी रुचि नहीं दिखा रही है।

आठ प्राचीन विधियों से होगा इलाज, डाक्टरों की टे्रनिंग

प्रथम चरण में पंचकर्म और पर्यटन को साथ में जोड़ा जाने वाला है। इसके अलावा प्रदेश में इलाज की अब आठ प्राचीनतम विधियों के तहत आयुर्वेदिक डाक्टरों की ट्रेनिंग भी लगभग पूरी हो गई है। इसमें मर्म चिकित्सा, अनु शास्त्रा कर्मा, सिराविदेश, अग्निकर्मा, जालूका अविचरण, अलाबू कर्मा, मृतिका चिकित्सा और शतकर्मा विधि के तहत सभी आयुर्वेदिक अस्पतालों में मरीजों को इलाज दिया जाना तय किया गया है।

पर्यटन विभाग के साथ मिलकर किया जाएगा काम

प्रदेश में शुरू होने वाले आयुष रिजॉर्ट प्रोजेक्ट पर पर्यटन विभाग के साथ मिलकर काम किया जाएगा। सबसे पहले शिमला में इस विधि को शुरू किया जाना है। पहले चरण में शिमला के लगभग 10 अस्पतालों में यह लाभ पर्यटकों और मरीजों को मिलने वाला है। इसके बाद अन्य पांच जिलों में इस योजना को अमलीजामा पहनाया जाएगा। आयुर्वेद विभाग में इलाज की कई पुरानी विधियां भी अस्पतालों में शुरू हो पाएंगी।

The post डाक्टर हैं नहीं, और आयूष रिजॉर्ट खोलने की तैयारी appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: https://www.divyahimachal.com/2019/09/%e0%a4%a1%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%b0-%e0%a4%b9%e0%a5%88%e0%a4%82-%e0%a4%a8%e0%a4%b9%e0%a5%80%e0%a4%82-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%86%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%b7-%e0%a4%b0%e0%a4%bf/

No comments:

Post a Comment