Show your support

Thursday, September 26, 2019

बद्दी-कांगड़ा में कचरा संयंत्र लगाने की तैयारी

शिमला – औद्योगिक क्षेत्र बद्दी और जिला कांगड़ा में कचरा संयंत्र प्रोजेक्ट स्थापित करने के लिए प्रदेश सरकार विचार कर रही है। पहले चरण में पायलट आधार पर प्रोजेक्ट शुरू कर दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के समक्ष बुधवार को शिमला में सराज एग्रो प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधियों ने घरेलू और औद्योगिक कचरे के उचित प्रबंधन संबंधी प्रस्तुति दी। कंपनी ने पानी की शुद्धिकरण इकाई पर भी प्रस्तुति दी। मुख्यमंत्री ने इस प्रस्तुति में रुचि दिखाते हुए कहा कि राज्य सरकार सोलन के बद्दी तथा जिला कांगड़ा में इस तरह के कचरा प्रबंधन संयंत्रों को प्रायोगिक तौर पर स्थापित करने पर विचार करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इन दोनों पायलट प्रोजेक्ट्स की सफलता देखकर राज्य के अन्य भागों में भी इस तरह के संयंत्र लगाने के बारे विचार करेगी। इस अवसर पर मुख्य सचिव डा. श्रीकांत बाल्दी, अतिरिक्त मुख्य सचिव राम सुभग सिंह, प्रधान सचिव जेसी शर्मा, शहरी विकास सचिव सी पालरासू, विशेष सचिव आदित्य नेगी तथा डीसी राणा भी उपस्थित थे।

The post बद्दी-कांगड़ा में कचरा संयंत्र लगाने की तैयारी appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: https://www.divyahimachal.com/2019/09/%e0%a4%ac%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a4%9a%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a4%82/

No comments:

Post a Comment