प्रदेश हाई कोर्ट के इतिहास में पहली बार बना गजब का संयोग
शिमला – हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि एक ही समय में प्रदेश हाई कोर्ट के तीन वरिष्ठ न्यायाधीश विभिन्न उच्च न्यायालयों के प्रमुख पदों पर आसीन हैं। न्यायाधीश संजय करोल त्रिपुरा हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश हैं। न्यायाधीश राजीव शर्मा पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश व न्यायाधीश धर्मचंद चौधरी हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के तौर पर काम कर रहे हैं। न्यायाधीश संजय करोल ने वर्ष 1986 से अधिवक्ता के तौर पर वकालत शुरू की थी। इन्होंने वर्ष 1998 से 2003 तक हिमाचल के महाधिवक्ता के रूप में काम किया। वह मात्र 36 वर्ष की आयु में ही प्रदेश के महाधिवक्ता बन गए थे। इन्हें वर्ष 1999 में हाई कोर्ट द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता नियुक्त किया गया था। मार्च 2007 में वह हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट के जज बने। अप्रैल 2017 में इन्हें हिमाचल हाई कोर्ट का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। वह पांच अक्तूबर, 2018 तक इस पद पर रहे। इसके पश्चात इन्हें बतौर मुख्य न्यायाधीश त्रिपुरा हाई कोर्ट भेजा गया था और हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय के कॉलेजियम ने उन्हें झारखंड उच्च न्यायालय स्थानांतरित करने की सिफारिश की है। न्यायाधीश राजीव शर्मा ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से लॉ की डिग्री हासिल करने के पश्चात वर्ष 1982 में हिमाचल प्रदेश बार कौंसिल से लाइसेंस लिया था। तीन अप्रैल, 2007 को इन्हें हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। तीन मार्च, 2013 को हाई कोर्ट के स्थायी न्यायाधीश बनाया गया था। वह उत्तराखंड हाई कोर्ट के बतौर कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के तौर पर भी कार्य कर चुके हैं। इसके पश्चात इन्हें 13 नवंबर, 2018 को पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट के लिए स्थानांतरित किया गया था। उन्हें हाल ही में पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का कार्य देखने की जिम्मेदारी दी गई है।
धर्मचंद चौधरी को दूसरी बार ओहदा
धर्मचंद चौधरी का जन्म 12 मार्च, 1958 मंडी जिला के लोहरा गांव के एक कृषक परिवार में हुआ था। सरकारी प्राइमरी स्कूल, लोहारा से प्राथमिक शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने हटगढ़, से मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण की। राजकीय डिग्री कालेज, कुल्लू से स्नातक व प्रदेश विश्वविद्यालय 1983 में एलएलबी की डिग्री प्राप्त की। दस मई, 1983 में इन्होंने हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में बतौर अधिवक्ता वकालत शुरू की। वह हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में केंद्र सरकार के अधिवक्ता भी रहे। वर्ष 1995 में इन्हें अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया गया। वह अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कुल्लू, हाई कोर्ट में जिला एवं सत्र न्यायाधीश (निरीक्षण), जिला एवं सत्र न्यायाधीश, हमीरपुर, कुल्लू व लाहुल-स्पीति में रहे। 2012 को इन्होंने हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में कार्य किया था। वर्तमान में हिमाचल हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के तौर पर कार्य कर रहे हैं।
The post हिमाचल के तीन जज मुख्य न्यायाधीश appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: https://www.divyahimachal.com/2019/09/%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%9a%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%a8-%e0%a4%9c%e0%a4%9c-%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%96%e0%a5%8d%e0%a4%af-%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%af/
No comments:
Post a Comment