Show your support

Thursday, September 26, 2019

खाद्य अपमिश्रण पर 95 प्रतिनिधि करेंगे शोध

पांवटा कालेज में जैव प्रौद्योगिकी पर कल से कार्यशाला

पांवटा साहिब – श्री गुरु गोबिंद सिंह राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब में 27 और 28 सितंबर, 2019 को जैव प्रौद्योगिकी विभाग नई दिल्ली के सौजन्य से खाद्य अपमिश्रण विषय पर रसायन विभाग द्वारा दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यशाला में लगभग 95 प्रतिनिधि भाग लेंगे, जिसमें विभिन्न राज्यों के विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों के प्राध्यापक, शोधार्थी, पूर्व छात्र व विज्ञान संकाय के विद्यार्थी शामिल हैं। जैव प्रौद्योगिकी विभाग नई दिल्ली के द्वारा स्नातक विज्ञान शिक्षा में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने व कालेज के समग्र विकास के लिए स्टार कालेज योजना आरंभ की गई है। स्टार कालेज योजना का उद्देश्य शिक्षकों के ज्ञान और कौशल में सुधार करने, विशेष बुनियादी ढांचे तक पहुंच प्रदान करने और उपभोग्य, प्रशिक्षण और औद्योगिक जोखिम के साथ-साथ स्नातक छात्रों के लिए व्यक्तिगत अनुसंधान परियोजनाओं को बढ़ावा देने पर केंद्रित है। इस योजना के तहत राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब को वनस्पति विज्ञान, जीव विज्ञान और रसायन विज्ञान तीन विभागों के लिए कुल 63 लाख रुपए की वित्तीय सहायता प्राप्त हुई है। कार्यशाला के लिए 27 सितंबर, डा. ए. माधवन निदेशक गुणवत्ता प्रबंधन,  खाद्य सुरक्षा केंद्र और ऑयल टेक्नोलॉजिस्ट के उपाध्यक्ष और डा. अतुल कायस्थ सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा सिरमौर प्रातः सत्र व दोपहर बाद सत्र क्रमशः के मुख्य वक्ता रहेंगे। चंदन पांडे एचओडी खाद्य, औषधि प्रशासन मथुरा, डा. अश्वनी राठौर वरिष्ठ उपाध्यक्ष रिलायंस रिटेल गुरुग्राम हरियाणा 28 सितंबर, 2019 को दोनों सत्रों के मुख्य वक्ताओं के रूप में शिरकत करेंगे। रसायन विभाग से प्रो. अमिता जोशी, प्रो. सुनील व प्रो. कुंदन ने बताया कि कार्यशाला  आयोजन में सतीश गोयल, अध्यक्ष हिमाचल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री पांवटा साहिब और संजय अग्रवाल, निदेशक का भरपूर सहयोग मिल रहा है।

The post खाद्य अपमिश्रण पर 95 प्रतिनिधि करेंगे शोध appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: https://www.divyahimachal.com/2019/09/%e0%a4%96%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%af-%e0%a4%85%e0%a4%aa%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a3-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-95-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%a8/

No comments:

Post a Comment