Show your support

Thursday, September 26, 2019

कुल्लू दशहरा में सिक्योरिटी टाइट

शिमला – अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव-2019 के दौरान  कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 24 अधिकारियों को विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट की शक्तियां प्रदान की हैं। अधिकारी ये शक्तियां दशहरे उत्सव के दौरान सात से 15 अक्तूबर तक उपमंडल कुल्लू की सीमा में प्रयोग कर सकेंगे। जारी अधिसूचना के अनुसार एसडीएम बंजार एमआर भारद्वाज, एसडीएम मनाली रमन घरसांगी, एसडीएम आनी चेत सिंह, डीएफओ कुल्लू नीरज कुमार चड्डा, डीएफओ कुल्लू एंजल चौहान, डीएफओ वाइल्ड लाइफ कुल्लू राकेश कुमार, डीएफओ बंजार प्रवीण कुमार, एसीएफ वाइल्ड लाइफ कुल्लू योगेंद्र शर्मा, डीआरडीए कुल्लू सुरजीत सिंह, एसीएफ कुल्लू मनोज कुमार, एक्सईएन आईपीएच कुल्लू केआर कुल्लवी, बीडीओ कुल्लू जयवंती ठाकुर, बीडीओ नग्गर मुकेश कुमार शर्मा, बीडीओ आनी हरि सिंह ठाकुर, तहसीलदार मनाली रानायण सिंह वर्मा, तहसीलदार बंजार विपिन कुमार, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी कुल्लू सुरेश धीमान, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी बंजार कुल्लू चमन ठाकुर, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी मनाली अपून शर्मा, जिला कल्याण अधिकारी कुल्लू समीर, उपनिदेशक पशुपालन कुल्लू संजीव नड्डा, एसडीओ पीडब्ल्यूडी कुल्लू विनय हाजिरी, एसडीओ पीडब्ल्यूडी मनाली पवन राणा और एसडीओ आईपीएच कुल्लू योगेश चौहान को जिम्मेदारी सौंप दी है। ऐसे में ये अधिकारी अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा संपन्न होने तक कानून-व्यवस्था को बनाए रखेंगे।

The post कुल्लू दशहरा में सिक्योरिटी टाइट appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: https://www.divyahimachal.com/2019/09/%e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%82-%e0%a4%a6%e0%a4%b6%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%b0/

No comments:

Post a Comment