Show your support

Thursday, September 26, 2019

हमीरपुर सम्मेलन से दूर रहें बिजली बोर्ड कर्मचारी

शिमला – हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद सर्व कर्मचारी महासंघ के घटक संगठनों, तकनीकी कर्मचारी महासंघ, मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन, ड्राइवर्ज एवं ऑटो वर्कर्ज, स्टेनोग्राफर, ड्राफ्ट्समैन व दिव्यांग एसोसिएशन ने निर्णय लिया कि 28 व 29 सितंबर को हमीरपुर में प्रदेश राज्य विद्युत परिषद कर्मचारी यूनियन ने सम्मेलन रखा है, उसमें इन संगठनों से कोई भी कर्मचारी हिस्सा नहीं लेगा। मोहन ठाकुर, संघ के अध्यक्ष व  हेमराज, संघ के सेक्रेटरी जनरल ने बताया कि  राज्य विद्युत परिषद कर्मचारी यूनियन यह सम्मेलन करने जा रही है, उसमें उनके नेताओं द्वारा बाहर से सीटू इत्यादि कार्यकर्ताओं को बद्दी, नालागढ़, कुफरी व अन्य स्थानों से गाडि़यां भेज कर बुलाया जा रहा है, ताकि उनकी ज्यादा से ज्यादा संख्या दर्शाई जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार के पास पूरा तंत्र है, जिसके माध्यम से सरकार पता लगा सकती है कि बाहर से कितने कार्यकर्ता हिस्सा ले रहे हैं। सरकार से आग्रह किया कि इस मामले की पूरी छानबीन करे। सभी  नेताओं ने अपने-अपने संगठनों के कर्मचारियों से आग्रह किया कि वे सम्मेलन से दूर ही रहें।

The post हमीरपुर सम्मेलन से दूर रहें बिजली बोर्ड कर्मचारी appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: https://www.divyahimachal.com/2019/09/%e0%a4%b9%e0%a4%ae%e0%a5%80%e0%a4%b0%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a4%a8-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%a6%e0%a5%82%e0%a4%b0-%e0%a4%b0%e0%a4%b9/

No comments:

Post a Comment