Show your support

Monday, September 9, 2019

नहीं मानेंगे प्रोमोशन कोटे में कटौती

टीजीटी कैडर के अध्यापक संगठनों ने किया विरोध, सरकार से उठेगा मुद्दा

 हमीरपुर -टीजीटी कैडर से जुड़े विभिन्न अध्यापक संगठनों ने मुख्याध्यापक से प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नति कोटे में किसी भी प्रकार की कटौती पर कड़ा विरोध जताया है। कैडर से जुड़े पदाधिकारियों ने कहा कि मात्र 4500 की संख्या वाला स्कूल प्रवक्ता संघ सरकार के सामने गलत आंकड़े प्रस्तुत कर उसे गुमराह कर रहा है। संघ के नेताओं ने दो टूक शब्दों में कहा है कि सीधी भर्ती वाले स्कूल प्रवक्ताओं के बहकावे में आकर अगर यदि 26 हजार के टीजीटी कैडर के हितों से  खिलवाड़ किया गया, तो इसके लिए सरकार का कड़ा विरोध किया जाएगा। संघ के नेताओं के अनुसार स्कूली प्रवक्ता संघ सरकार के सामने अपना 18 हजार का आंकड़ा प्रस्तुत करता है, जिसमें वह 9000 पदोन्नत स्कूल प्रवक्ता व 4000 पीटीए पैरा और एसएमसी प्रवक्ता को भी शामिल कर रहा है, जबकि इन दोनों श्रेणियों के अपने संगठन और अपनी मांगे हैं तथा वह स्कूल प्रवक्ता संघ के सदस्य तक नहीं हैं। स्कूली प्रवक्ता संघ सरकार के सामने यह जताने की कोशिश कर रहा है कि वर्तमान में प्रधानाचार्य के 1852 पदों में से 50ः50 के आधार पर 926 पद 845 मुख्याध्यापकों के हिस्से में आते हैं, लेकिन वास्तविकता यह है कि इन 845 मुख्याध्यापकों के पीछे 26 हजार का टीजीटी फीडिंग कैडर है। इसमें  16250 टीजीटी, 9000 पदोन्नत स्कूल प्रवक्ता और 845 मुख्याध्यापक शामिल हैं। इस संदर्भ में हिमाचल प्रदेश कला स्नातक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कौशल एवं हिमाचल प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनोज परिहार का कहना है कि टीजीटी काडर की 26 हजार की संख्या को मद्देनजर रखते हुए मुख्याध्यापक से प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नति कोटे को फीडिंग कैडर की संख्या को ध्यान में रखते हुए 95ः5 के अनुपात में मुख्याध्यापकों के पक्ष में किया जाए। इस अवसर पर प्रदेश पदोन्नत स्कूल प्रवक्ता संघ की कोर कमेटी के अध्यक्ष केवल ठाकुर,महासचिव यशवीर जम्वाल, हैडमास्टर आफिसर कैडर एसोसिएशन एवं टीजीटी कैडर के प्रदेश अध्यक्ष विजय गौतम, प्रदेश पदोन्नति स्कूल प्रवक्ता संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी विकास धीमान, रविदास, संदीप डडवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रीतम कौशल, अनिल धीमान, अजय नंदा भी मौजूद रहे।

 

The post नहीं मानेंगे प्रोमोशन कोटे में कटौती appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: https://www.divyahimachal.com/2019/09/%e0%a4%a8%e0%a4%b9%e0%a5%80%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%b6%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%8b/

No comments:

Post a Comment