Show your support

Sunday, May 19, 2019

हार्ट अटैक से दो चुनाव कर्मियों की मौत

मणिकर्ण के पुंथल केंद्र की ओर जाते वक्त पीडब्ल्यूडी कर्मचारी का दिल दे गया जवाब

कुल्लू—चुनावी ड्यूटी के लिए जा रहे कर्मचारी की आधे रास्ते में चढ़ाई चढ़ते समय हार्ट अटैक से मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी पोलिंग आफिसर लोत राम सजला मनाली निवासी पुंथल पोलिंग बूथ की ओर जा रहा कि रास्ते में ही उसके सीने में दर्द हुई,  जिससे वह गिर पड़ा। जिससे उसके शरीर में चोटें भी आई। साथियों ने बेहोशी की हालत में उसे जरी अस्पताल पहुंचाया। जहां  डाक्टरों ने लोत राम को मृत घोषित किया। एसडीएम कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा ने बताया कि  पुंथल पोलिंग स्टेशन जा रहे पोलिंग आफिसर लोत राम की अचानक मौत हो गई है। उन्हें छाती में जाते समय अचानक दर्द निकली। हालांकि इसके बाद साथियों ने अस्पताल पहुंचाने की कोशिश भी की थी, लेकिन उसकी मौत हो गई।  शनिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा गया। एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि की है।  

ठियोग के अलौटी पोलिंग बूथ पर चुनाव  ड्यूटी पर मुस्तैद होमगार्ड की थमीं सांसें

ठियोग  —चुनाव ड्यूटी के दौरान शुक्रवार रात होमगार्ड के एक जवान की हार्ट अटैक के कारण मौत हो गई है।  डीएसपी ठियोग कुलविंदर सिंह ने बताया कि ठियोग के अलौटी पोलिंग बूथ में चुनाव कर्मी देवीचंद के सीने शुक्रवार रात को अचानक दर्द हुआ, जिसके बाद इसे सिविल अस्पताल ठियोग उपचार के लिए लाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। माना जा रहा है कि चुनाव कर्मी की मौत हृदय गति रुक जाने के कारण हुई है।  उन्होंने बताया कि  पोस्टमार्टम करने के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया है । पुलिस ने मामला दर्ज कर के घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। घटना रात करीब 2 बजे की है, जिस समय यह चुनाव ड्यूटी पर था। उन्होंने कहा कि सूचना चुनाव आयोग को भी दे दी गई है और अलौटी पोलिंग बूथ में दूसरे चुनाव कर्मी को तैनात कर दिया गया है।

 

 

The post हार्ट अटैक से दो चुनाव कर्मियों की मौत appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2019/05/%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9f-%e0%a4%85%e0%a4%9f%e0%a5%88%e0%a4%95-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%a6%e0%a5%8b-%e0%a4%9a%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%b5-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%8d/

No comments:

Post a Comment