Show your support

Sunday, May 19, 2019

श्याम सरण नेगी में 1951 जैसा जोश

कल्पा स्थित मॉडल पोलिंग स्टेशन पर मतदान करेंगे देश के पहले मतदाता

रिकांगपिओ  —लोकतंत्र के महाकुंभ में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर हर कोई उत्सुक है। इस सब के बीच देश के प्रथम मतदाता 102 वर्षीय श्याम सरण नेगी भी अपने मत का प्रयोग करने के लिए उसी तरह उत्सुक हैं, जितने उत्सुक 1951 में थे। श्री नेगी 1951 में हुए पहले मतदान में भाग लेने के साथ-साथ देश का पहला मतदाता बनने का भी गौरव हासिल किया है। श्री नेगी को देश का पहला मतदाता होने का यह सम्मान तब मिला जब जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी किन्नौर रहे डीडी शर्मा ने जांच पड़ताल में उन्हें देश का पहला मतदाता होने का प्रमाण देश के सम्मुख रखा। श्री नेगी बताते हैं कि 1947 में आजादी के बाद पूरे देश में 1952 में आम चुनाव के लिए मतदान करवाया गया, लेकिन किन्नौर जिला स्नो बांड क्षेत्र होने के कारण यहां मतदान 1951 में करवाया गया। उस दौरान वह शिक्षा विभाग में कार्यरत थे और उनकी चुनाव ड्यूटी किन्नौर जिला के शोंगठंग में लगी थी। चूंकि श्री नेगी कल्पा निवासी थे, जिस कारण कारण उनका पोलिंग स्टेशन भी कल्पा था। मतदान वाले दिन वह अपनी ड्यूटी के चक्कर में कल्पा पोलिंग स्टेशन सुबह छह बजे ही पहुंच गए और वोट डालकर ड्यूटी के लिए निकल पड़े। श्री नेगी कहते हैं कि मुझे तब यह मालूम नही था कि मैं एक दिन देश का पहला मतदाता बनूंगा। श्री नेगी बताते हैं कि 1951 के बाद से ही वह लोकतंत्र के हर संवैधानिक चुनाव में हिस्सा ले रहे हैं। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के बाद से श्याम सरण नेगी का मतदान के दौरान किन्नौर प्रशासन द्वारा रेड कारपेट बिछाकर स्वागत किया जाता है।

लोकप्रियता में पछाड़ दिए थे अमिताभ बच्चन

चुनाव आयोग द्वारा वर्ष 2014 में श्याम सरण नेगी को देश का प्रथम मतदाता होने का प्रमाण दिया गया। इस दौरान चुनाव आयोग ने उन्हें देश का ब्रांड ंएंबेसडर बनाया। उसके बाद श्री नेगी सोशल मीडिया पर इतने लोकप्रिय हुए कि सुपर स्टार अभिनेता अमिताभ बच्चन के फॉलोअर्ज जहां तीन से साढ़े तीन लाख थे, तो श्याम सरण नेगी के फॉलोअर्ज की संख्या सात लाख पहुंच गई थी।

The post श्याम सरण नेगी में 1951 जैसा जोश appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2019/05/%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a4%a3-%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%97%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-1951-%e0%a4%9c%e0%a5%88%e0%a4%b8%e0%a4%be-%e0%a4%9c%e0%a5%8b/

No comments:

Post a Comment