शिमला —स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रदेश में नए मेडिकल कालेज तो खोल दिए गए, लेकिन अभी भी ये व्हील चेयर पर चल रहे हैं। प्रदेश के सभी न्यू मेडिकल कालेजों में अभी भी 50 से 60 फीसदी डाक्टर स्टाफ कम है, जिसमें मेडिकल और पैरामेडिकल स्टाफ की कमी चल रही है। पूर्व सरकार के समय प्रदेश में नए मेडिकल कालेज को खोलने की प्रक्रिया शुरू की गई, लेकिन अभी तक ये चारों मेडिकल कालेज पटरी पर नहीं उतर पाए हैं। मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की तलवार हमेशा ही सभी कालेजों पर लटकी पड़ी है। इसमें मेडिकल कालेजों में आधारभूत ढांचे की कमी के साथ ही मेडिकल कालेज, डाक्टरों की कमी झेल रहा है। अभी प्रदेश में चंबा, नाहन, हमीरपुर और मंडी मेडिकल कालेज खोले गए हैं। अभी हाल ही में नए मेडिकल कालेज से एमसीआई के सर्वेक्षण के बाद 24 डाक्टरों के ट्रांसफर आर्डर वापस आईजीएमसी और टांडा मेडिकल कालेज को कर दिए गए हैं। तस्वीर साफ है कि यदि नए मेडिकल कालेज में डाक्टरों की आवश्यकता नहीं है, तो नए मेडिकल कालेज से आईजीएमसी और टांडा मेडिकल कालेज को डाक्टर वापस क्यों भेजे गए हैं। सभी मेडिकल कालेजों में सौ-सौ सीटें हैं, जिस पर फर्स्ट और सेकेेंड एमबीबीएस सेमेस्टर की पढ़ाई चल रही है। हालांकि अब आरडीए यह मुद्दा उठा रहा है, जिसमें रेजिडेंट डाक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. अजय जरियाल ने एमसीआई को एक पत्र लिखा है, जिसमें नए कालेज के सर्वेक्षण के दौरान पुराने कालेजों से कुछ समय के लिए डाक्टरों की ट्रांसफर करने के बारे में लिखा है, जिसमें पिछले माह हुए सर्वेक्षण का हवाला दिया जा रहा है। आरडीए का कहना है कि इस बारे में जांच की जानी चाहिए। आरडीए ने साफ किया है कि यदि मेडिकल कालेज में फैकल्टी की कमी पूरी करने के लिए अस्पतालों या फिर मेडिकल कालेजों के लिए डाक्टर्ज को बुलाया भी जाता है, तो वह एक वर्ष भी संबंधित मेडिकल कालेजों में नहीं टिक रहे हैं। वहीं इससे नए मेडिकल कालेज में मेडिकोज का भविष्य भी खतरे में है। इसके लिए अब प्रदेश सरकार को भी गंभीरता जाहिर करनी होगी।
The post नए मेडिकल कालेजों पर एमसीआई की तलवार appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2019/05/%e0%a4%a8%e0%a4%8f-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%a1%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%9c%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%8f%e0%a4%ae%e0%a4%b8%e0%a5%80/
No comments:
Post a Comment