ननखड़ी के पणमेशरी ढांक में पेश आया दर्दनाक हादसा
ननखड़ी —ननखड़ी तहसील के सिद्धपुर के समीप पणमेशरी ढांक में एक एप्लाइड फॉर कार लुढ़क गई। इसमें सवार भाई-बहन की मौके पर ही मौत हो गई है। ये दोनों यूपी के रहने वालेहैं, जो ननखड़ी के बाघी क्षेत्र में सब्जी बेचने का कारोबार करते थे। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गाड़ी नारकंडा से बाघी की तरफ जा रही थी कि अचानक पणमेशरी ढांक के समीप चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा। इसकी वजह से एप्लाइड फॉर गाड़ी पणमेशरी ढांक से 800 मीटर गहरी खाई में गिर गई। यह हादसा इतना दर्दनाक था कि वाहन का अभी तक भी पुलिस को कोई अता-पता नहीं लग पाया है। हालांकि इसमें सवार दोनों भाई-बहन वाहन गिरने से आधे रास्ते में ही बाहर छिटक गए। पुलिस के मुताबिक दोनों भाई-बहन की मौके पर ही मौत हो गई। देर शाम हुई इस दुर्घटना में वाहन को 18 वर्षीय शिवम चला रहा था। उसके साथ उसकी 14 वर्षीय बहन लवली बैठी थी। यह दुर्घटना शनिवार को देर शाम को पेश आई है। पुलिस को इस दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना ननखड़ी से एएसआई चेतराम मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचने के बाद उन्होंने शवों को सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद इन दोनों का पोस्टमार्टम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ननखड़ी में करवाया जाएगा। उसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।
The post कार लुढ़की, भाई-बहन की मौत appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2019/05/%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%b2%e0%a5%81%e0%a4%a2%e0%a4%bc%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%88-%e0%a4%ac%e0%a4%b9%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%8c%e0%a4%a4/
No comments:
Post a Comment