राजनीतिक दलों के समक्ष निपटेगी प्रक्रिया, 50 वोट डालने ही होंगे
शिमला —प्रदेश में रविवार को होने वाले मतदान से एक घंटा पहले यानी ठीक सुबह छह बजे मॉक पोल होगा। भारत के निर्वाचन आयोग द्वारा तय दिशा-निर्देशानुसार मॉक पोल होगा। जो सभी राजनीतिक दलों के सामने आयोजित किया जाएगा। मॉक पोल में विभिन्न उम्मीदवारों एवं नोटा को कम से कम 50 मत डाले जाएंगे। यह प्रक्रिया विभिन्न राजनीतिक दलों एवं उम्मीदवारों के ऐजेंटों की उपस्थिति में पूर्ण की जाएंगी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मॉक पोल के बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन एवं वीवीपैट मशीन को पुनः तैयार कर वास्तविक मतदान के लिए रखा जाएगा। मतदान प्रातः सात बजे से सायं छह बजे तक आयोजित किया जाएगा। मॉक पोल इसलिए किया जा रहा है, क्योंकि पूर्व में ईवीएम मशीनों पर अंगुली उठी थी। मॉक पोल के दौरान राजनीतिक दलों को कोई भी ईवीएम चुननी होगी और उसी पर मॉक पोल होगा, जिसे फाइनल किया जाएगा। यानी उसी ईवीएम का प्रयोग ही दिन भर के मतदान के दौरान किया जाएगा। राज्य निर्वाचन विभाग ने सूक्ष्म पर्यवेक्षकों से आग्रह किया है कि वे रविवार को मतदान दिवस पर पूर्ण मतदान प्रक्रिया पर नजर रखें, ताकि निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतदान प्रक्रिया संपन्न की जा सके।निर्वाचन विभाग ने सूक्ष्म पर्यवेक्षकों से आग्रह किया कि वे मतदान दिवस पर अपने कार्य में शिथिलता न आने दें और निर्भीक एवं निष्पक्ष होकर कार्य करें। सभी सूक्ष्म पर्यवेक्षकों को यह सुनिश्चित बनाना होगा कि भारत के निर्वाचन आयोग के नियमों का पूर्ण अनुपालना हो।
The post मतदान से एक घंटा पहले मॉक पोल appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2019/05/%e0%a4%ae%e0%a4%a4%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%8f%e0%a4%95-%e0%a4%98%e0%a4%82%e0%a4%9f%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a5%89%e0%a4%95-%e0%a4%aa/
No comments:
Post a Comment