Show your support

Sunday, May 19, 2019

भगेड़ से वापस बुलाई पोलिंग पार्टी

घुमारवीं में वक्त से पहले मशीनें जोड़ने पर गिरी गाज, रिजर्व पार्टी तैनात

 बिलासपुर —चुनाव आयोग के आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित न करने के चलते बिलासपुर जिला के एक बूथ पर पोलिंग पार्टी को कॉलबैक कर रिजर्ब पार्टी की तैनाती कर दी गई है। हालांकि ईवीएम मशीन के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं हुई है दरअसल, ईवीएम व वीवीपैट इत्यादि मशीनों को रविवार को सुबह छह बजे मॉकपोल के लिए जोड़ा जाना था, लेकिन पोलिंग पार्टी ने शनिवार शाम के वक्त ही मशीनों को जोड़ दिया। मामला ध्यान में आने पर पोलिंग पार्टी को तत्काल प्रभाव से बदल दिया गया है। जानकारी के अनुसार जिले में घुमारवीं उपमंडल के तहत भगेड़ पोलिंग बूथ पर यह घटनाक्रम हुआ है। पता चला है कि जैसे ही चार लोगों की पोलिंग पार्टी बूथ पर पहुंची, तो उन्होंने सुबह के बजाय शाम के वक्त ही ईवीएम और वीवीपैट इत्यादि मशीनों को जोड़ दिया, जबकि नियमानुसार यह कार्य रविवार को सुबह पोलिंग शुरू होने से पहले किया जाना था। जैसे ही सहायक रिटर्निंग ऑफिसर शशिपाल शर्मा को इसकी सूचना मिली, तो उन्होंने तत्काल पोलिंग पार्टी को कॉलबैक कर लिया और इसकी जगह रिजर्ब पार्टी की नियुक्ति कर दी। इस संदर्भ में बात करने पर शशिपाल शर्मा ने बताया कि ईवीएम और वीवीपैट इत्यादि मशीनों के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं की गई है। बावजूद इसके मशीनों को आपस में जोड़ने का कार्य रविवार सुबह के समय मॉकपोल के लिए किया जाना था, लेकिन पोलिंग पार्टी ने यह कार्य शाम के वक्त ही कर दिया, जो कि नियमों की अवहेलना है।

 

 

The post भगेड़ से वापस बुलाई पोलिंग पार्टी appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2019/05/%e0%a4%ad%e0%a4%97%e0%a5%87%e0%a4%a1%e0%a4%bc-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%aa%e0%a4%b8-%e0%a4%ac%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%88-%e0%a4%aa%e0%a5%8b%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%82/

No comments:

Post a Comment