Show your support

Sunday, May 19, 2019

कड़ी सुरक्षा के बीच होगी वोटिंग

हिमाचल पुलिस सहित उत्तराखंड और हरियाणा के जवान तैनात; 99 बैरियर सील, 198 सीसीटीवी कैमरे स्थापित

 शिमला —प्रदेश में रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग होगी। सुबह सात से शाम छह बजे तक होने वाले मतदान को शांतिपूर्वक तरीके से करवाने के लिए प्रदेश पुलिस विभाग ने जवानों को सतर्क कर दिया है। देश की 47 सुरक्षा कंपनियां चुनावी ड्यूटी संभाल रही हैं। सभी ऐसे में प्रदेश पुलिस के विभिन्न रैंकों के 10 हजार 915 पुलिस कर्मचारी भी चुनाव ड्यूटी हेतु तैनात किए गए हैं। पुलिस कर्मचारियों के अलावा होमगार्ड के 9200 जवानों को भी चुनाव संबंधी ड्यूटी के लिए प्रदेश में तैनात किया गया है। 9200 होमगार्ड्ज में से 5600 हिमाचल प्रदेश के हैं, जबकि 2300 हरियाणा व 1300 उत्तराखंड राज्य के शामिल हैं। पोेलिंग बूथ के अतिरिक्त मोबाइल ड्यूटी के लिए 12 जिलाधीशों, 13 जिला पुलिस अधीक्षकों, 32 अतिरिक्त जिला मजिस्टे्रट, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, 121 उपमंडल अधिकारियों, उपमंडल पुलिस अधिकारियों व 119 थाना प्रबंधकों के साथ पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। किसी भी आपात स्थिति को निपटने के लिए प्रत्येक थानों में केंद्रीय पुलिस बलों व राज्य पुलिस के जवानों को ड्यूटी के लिए तैनात किया गया है। पड़ोसी राज्यों के साथ लगती सीमा पर 99 बैरियरों व टोल बैरियरों को सील कर दिया गया है तथा इन सभी स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त इन 99 स्थानों पर 198 सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं, जिनके माध्यम से आने-जाने वाले लोगों एवं वाहनों पर निगरानी रखी जा रही है। इसी तरह से 23 मई को मतगणना के लिए प्रदेश पुलिस ने 46 सेक्टर चयनित कर दिए हैं। प्रदेश के 119 पुलिस थानों में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, राज्य सशस्त्र पुलिस बल की एक-एक सेक्शन भी तैनात की गई है, ताकि थाना प्रभारी जिन्हें कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने हेतु नोडल अधिकारी बनाया गया है।  वहीं 7723 मतदान केंद्रों में से 373 अति संवेदनशील, जबकि 946 संवेदनशील हैं। मतदान केंद्रों में केंद्रीय सुरक्षा बलों की हॉफ सेक्शन, एक मुख्य आरक्षी, एक गृहरक्षक व सामान्य मतदान केंद्रों में एक आरक्षी व एक गृहरक्षक तैनात किए जाएंगे।

मतदान पर ऐसी रहेगी नजर

स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान के आयोजन  के लिए प्रदेश में कुल 207 फ्लाइंग स्क्वायड बनाए गए हैं, 207 स्टेटिक सर्विलांस टीमें, 77 सहायक एक्सपेंडिचर ऑब्जर्वर, 134 वीडियो सर्विलांस टीमें, 70 वीडियो व्यूइंग टीमें, 72 अकाउंटिंग टीमें गठित की गई हैं। इनके अलावा आयोग ने नौ सामान्य पर्यवेक्षक, पांच व्यय पर्यवेक्षक तथा दो पुलिस पर्यवेक्षक लगाए हैं।

136 मतदान केंद्र महिलाओं के हवाले

शिमला —लोकसभा चुनाव के लिए प्रदेश के 7730 पोलिंग बूथ पर 46 हजार कर्मचारी सेवाएं देंगे। रविवार को सुबह सात से शाम छह बजे तक होने वाली वोटिंग के लिए राज्य निर्वाचन विभाग ने पूरी तैयारियां कर दी हैं। शनिवार को प्रदेश के सभी पोलिंग बूथ पर पोलिंग पार्टियां संबंधित मतदान केंद्रों पर पहुंच चुकी हैं। प्रदेश में मतदान के लिए इस बार 136 पोलिंग बूथ पूरी तरह से महिलाओं के हवाले हैं। यहां महिला पोलिंग पार्टियां ड्यूटी पर तैनात होंगी। आयोग ने नौ सामान्य पर्यवेक्षक, पांच व्यय पर्यवेक्षक, तथा दो पुलिस पर्यवेक्षक लगाए हैं। 7730 मतदान केंद्रों में से 373 अति संवेदनशील हैं, जबकि 946 संवेदनशील हैं। मतदान केंद्रों में केंद्रीय सुरक्षा बलों की हॉफ सैक्शन, एक मुख्य आरक्षी, तथा एक गृहरक्षक व सामान्य मतदान केंद्रों में एक आरक्षी व एक गृहरक्षक तैनात किए जाएंगे।

 

 

The post कड़ी सुरक्षा के बीच होगी वोटिंग appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2019/05/%e0%a4%95%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%9a-%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%97%e0%a5%80-%e0%a4%b5/

No comments:

Post a Comment