लोकसभा चुनावों के लिए काउंटिंग ड्यूटी पर गए आईएएस, एचएएस की जगह किए तैनात
शिमला —मतदान के बाद अब काउंटिंग ड्यूटी पर जा रहे अधिकारियों की जगह पर उनके विभागों को कुछ दिनों के लिए अन्य अधिकारियों को सौंपा गया है। इनके चुनाव ड्यूटी से वापस लौटने के बाद ये लोग वापस अपने विभाग संभालेंगे। 23 मई को काउंटिंग होनी है, जिसे निपटाने के बाद ही यह अधिकारी वापस आएंगे। सोमवार से ये अधिकारी अपनी चुनाव ड्यूटी पर उन्हीं राज्यों में जाएंगे, जहां ये पहले गए थे। आईएएस अधिकारी दिनेश मल्होत्रा को भाषा विभाग के सचिव का कार्यभार सौंपा है। अक्षय सूद को एमडी पावर कारपोरेशन, बीसी बढालिया को पंजीयक सहकारी सभा, हंसराज शर्मा को श्रम आयुक्त, राकेश कंवर एमडी एचआरटीसी, अमित कश्यप को निदेशक वित्त, डा. आरके पुरुथी को निदेशक शहरी विकास, संजीव पठानिया को निदेशक परिवहन, रोहन चंद ठाकुर को निदेशक अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम, मानसी सहाय ठाकुर को निदेशक महिला कल्याण, डा. निपुण जिंदल को विशेष सचिव स्वास्थ्य, आबिद हुसैन सादिक को विशेष सचिव वित्त, आशुतोष गर्ग को निदेशक तकनीकी शिक्षा, मुकेश रेपसवाल को विशेष सचिव आवास, मनमोहन शर्मा को निदेशक वित्त एवं कार्मिक पावर कारपोरेशन तथा निदेशक हैल्थ सेफ्टी, अनुपम कश्यप को कार्यकारी निदेशक राज्य बिजली बोर्ड, पंकज राय को एमडी राज्य सहकारी बैक, सुधीर कुमार को सीईओ बीबीएनडीए, मनोज तोमर को अतिरिक्त सचिव प्रशिक्षण का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। एचएएस अफसरों में डा. मधु चौधरी को एमसी धर्मशाला का आयुक्त, सचिन कंवल को एमडी कृषि विकास बैंक, भूपेंद्र कुमार को सचिव राज्य परिवहन प्राधिकरण, सुषमा वत्स को रजिस्ट्रार उपभोक्ता शिकायत निवारण आयोग, बीसी नेगी को एएसओ कुल्लू, एकता काप्टा को जीएम एचपीएमसी, डा. सोनिया ठाकुर को एसएसए का राज्य परियोजना निदेशक, केवल शर्मा को उपसचिव आबकारी व कराधान, अनुपम कुमार को सचिव पूर्व सैनिक निगम, आरएन शर्मा को रजिस्ट्रार प्रशासनिक ट्रिब्यूनल, राम प्रसाद को एलएओ चमेरा परियोजना, पंकज शर्मा को एसी टू डीसी मंडी, प्रवीण कुमार टाक को उपसचिव राजस्व, भावना को रजिस्ट्रार एचपीयू, वीर सिंह राणा को संयुक्त रजिस्ट्रार सहकारी सभा कांगड़ा, चंदन कपूर को संयुक्त रजिस्ट्रार सहकारी सभा शिमला, सुरेश कुमार को जीएम उद्योग सोलन, भुवन को आरटीओ मंडी, यादवेंद्र पाल को संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य, केके शर्मा को सचिव राज्य समाज कल्याण बोर्ड, सतपाल धीमान को संयुक्त सचिव वन का अतिरिक्ति जिम्मा सौंपा है। सुरेंद्र ठाकुर को संयुक्त सचिव गृह, नवनीत कपूर को उपसचिव शिक्षा, मीरा वमा को उपसचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, बीना गुप्ता को अंडर सेके्रटरी आईपीएच, बलबीर सिंह को अंडर सेके्रटरी लोक निर्माण व मनजीत बंसल को अंडर सेके्रटरी बागबानी एवं सूचना प्रौद्योगिकी का काम सौंपा गया है।
The post सरकार ने सौंपा अतिरिक्त कार्यभार appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2019/05/%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a5%8c%e0%a4%82%e0%a4%aa%e0%a4%be-%e0%a4%85%e0%a4%a4%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%a4-%e0%a4%95/
No comments:
Post a Comment