103417 मतदाताओं के साथ प्रदेश का पहला विधानसभा क्षेत्र, महिला-पुरुष दोनों 50-50 हजार से ज्यादा
पालमपुर —कांगड़ा संसदीय क्षेत्र का सुलाह एक लाख मतदाताओं की संख्या पार करने वाला प्रदेश का पहला विधानसभा क्षेत्र बन गया है। 2019 के लोकसभा चुनावों की वोटर लिस्ट में सुलाह के वोटर्ज की कुल संख्या एक लाख तीन हजार 417 हो गई है, जबकि 2017 के विधानसभा चुनावों में यह आंकड़ा 95064 था। 2014 के लोकसभा चुनावों में सुलाह में मतदाताओं की संख्या 90315 थी। 2014 के लोकसभा के मुकाबले इस बार 13 हजार ज्यादा वोटर सूची में शामिल हैं। सुलाह ही प्रदेश का एकमात्र विधानसभा क्षेत्र है, जहां पुरुष व महिला मतदाताओं का आंकड़ा 50-50 हजार को पार कर गया है। सुलाह में महिला मतदाताओं की संख्या 51570, तो पुरुष वोटर्ज का आंकड़ा 51847 है। मतदाताओं की संख्या के हिसाब से सूची में दूसरे स्थान पर भी कांगड़ा लोकसभा का ही जवाली विस क्षेत्र है, जहां वोटर्ज की तादाद 96856 है। इनमें 49460 पुरुष और 47396 महिला मतदाता शामिल हैं। इस सूची में तीसरे नंबर पर मंडी संसदीय क्षेत्र का जोगिंद्रनगर विस क्षेत्र है, जहां कुल मतदाताओं की संख्या 95274 है, जिसमें 47939 पुरुष और 47535 महिला वोटर शामिल हैं। 90 हजार से ज्यादा मतदाताओं वाली सूची में हमीरपुर सीट का नादौन विधानसभा क्षेत्र भी शामिल है। नादौन विधानसभा सीट में 45830 पुरुष और 44749 महिला मतदाताओं के साथ वोटर्ज की कुल संख्या 90129 है। उधर, करीब 12 लाख 59 हजार मतदाताओं वाली शिमला सीट के अंतर्गत एक भी विधानसभा क्षेत्र ऐसा नहीं है, जहां वोटर्ज का आंकड़ा 90 हजार के पार हो। शिमला सीट के अर्की विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा वोटर हैं, जिनका आंकड़ा 89253 है। इनमें 45492 पुरुष और 43761 महिलाएं शामिल हैं।
यहीं से जीत कर सीएम बने थे शांता
सुलाह से जीत कर शांता कुमार प्रदेश में पहली गैर कांग्रेसी सरकार के मुख्यमंत्री बने थे। पिछले लोकसभा चुनावों में शांता कुमार ने एक लाख 70 हजार वोट से जीत का रिकार्ड कायम किया था। वहीं, 2017 के विधानसभा चुनावों में सुलाह में महिला मतदाताओं ने मतदान का नया रिकार्ड बनाया था और कुल 37873 महिलाओं ने अपना मताधिकार का प्रयोग किया था। पिछले विधानसभा चुनावों में सुलाह वोटिंग के हिसाब से दूसरे स्थान पर रहा था। प्रदेश में सबसे अधिक 69153 मत नालागढ़ में पड़े थे, तो सुलाह में 68108 लोगों ने मतदान किया था।
The post सुलाह में वोटर्ज एक लाख के पार appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2019/05/%e0%a4%b8%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%b9-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b5%e0%a5%8b%e0%a4%9f%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9c-%e0%a4%8f%e0%a4%95-%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%96-%e0%a4%95%e0%a5%87/
No comments:
Post a Comment