Show your support

Sunday, May 19, 2019

आज मतपेटियों में बंद हो जाएगा नेताओं का भाग्य

रामपुर बुशहर—आज मंडी लोकसभा सीट के प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद हो जाएगा। इस बार मंडी लोकसभा सीट से 16 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। ये ही कारण हे कि पहली बार है कि इस लोकसभा सीट पर हर पोलिंग स्टेशन में दो मशीनें रखी गई है। इस चुनाव में किसी भी पार्टी ने प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ी। प्रदेश की प्रमुख राजनीतिक पार्टियों कांग्रेस, भाजपा ने जहां रैली कर प्रचार किया वहीं स्टार प्रचारकों को बुलाकर अपने अपने प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगें। इस बार मंडी लोकसभा सीट से भाजपा की तरफ से रामस्वरूप शर्मा है। जो पहले भी सांसद रह चुके है। जबकि कांग्रेस की तरफ से मंडी क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले आश्रय शर्मा को टिकट दिया गया है। वहीं इस बार सीपीआईएम की तरफ से दलीप कायथ को चुनाव मैदान में उतारा गया है। इस चुनाव में इन तीनों पर लोगों की खासी नजर है। वहीं इस चुनाव में अन्य प्रत्याशियों का प्रचार यहां पर कुछ खास नही रहा। लेकिन इस बार रामपुर का मतदाता पूरी तरह से खामोश है। अब रविवार को मतदाताओं का फैसला मतपेटियों में बंद हो जाएगा। ऐसे में प्रचार में जुटे कार्यकर्ताओं व नेताओं की थकान तो समाप्त हो जाएगी।

रामपुर में दरवाजे पर मोदी की दस्तक

भाजपा ने अंतिम दिन डोर-टू-डोर प्रचार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे वाला मास्क पहने एक कार्यकर्ता को भेजा। जैसे ही किसी के घर में डोर बेल बचती तो सामने नरेंद्र मोदी का मास्क पहने व्यक्ति को देखकर लोग हैरत में पड़ गए। दिन भर इस तरह का प्रचार खासा आकर्षण का केंद्र रहा।

The post आज मतपेटियों में बंद हो जाएगा नेताओं का भाग्य appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.



Courtsey: Divya Himachal
Read full story> http://www.divyahimachal.com

No comments:

Post a Comment