ठियोग—पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश के बाद सेब के बागीचों तथा सब्जियों को भरपूर नमी मिल रही है। जिससे कि किसानों बागबानों को भी आने वाले दिनों में अपनी अच्छी फसल की उम्मीदें जाग उठी है। हालांकि इस बार सर्दियांे में अधिक बर्फबारी के बाद खेतों में अच्छी नमी देखने को मिल रही थी लेकिन पिछले कुछ दिनों से कुछेक क्षेत्रों में सेब की ड्रापिंग भी बागबानों के लिए चिंता का कारण बनी हुई थी। कई क्षेत्रों में सेब की अत्याधिक ड्रापिंग के कारण बागबान चिंतित थे। ठियोग में इन दिनों निचले इलाकों में फूल गोभी की फसल लगी हुई है जबकि इसके अलावा इन दिनों बंद गोभी लगाने का कार्य भी जोर पकड़े हुए हैं। साथ ही खेतों में फ्रासबीन व मटर की फसल को समय पर नमी मिलने से किसान खुश नजर आ रहे हैं। सिंचाई के लिए प्रर्याप्त मात्रा में पानी न मिलने के कारण बारिश होने से सब्जियों का इसका फायदा जरूर मिलेगा। इसके अलावा सेब की फसल पिछले साल की अपेक्षा इस बार अच्छी है। खासतौर से निचले इलाकों में सेब की अच्छी फसल होने से खुश नजर आ रहे हैं। हालांकि कुछेक क्षेत्रों में उंचाई वाले इलाके में फ्लावरिंग के दौरान हुई ओलावृिष्ट के कारण इन क्षेत्रों से सेब की कम फसल की रिपोर्ट आ रही हैं, लेकिन बताया ये जा रहा है कि गत वर्ष की अपेक्षा इस बार सेब की अच्छी फसल है। आने वाले दिनों में भी समय-समय पर बारिश का इसी तरह से दौर चलता रहा तो निश्चित तौर पर जहां सेब का अच्छा साईज बन पाएगा। वहीं दूसरी ओर क्वालिटी फ्रूट भी तैयार होगा। जबकि इसके अलावा सेब में सूखे के कारण लगने वाली बीमारियों से भी बचा जा सकता है।
The post सब्जियों के लिए वरदान साबित हो रही बारिश appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story> http://www.divyahimachal.com
No comments:
Post a Comment