Show your support

Sunday, May 19, 2019

स्मृति मिस-प्रियांश बने मिस्टर फ्रेशर

नेरवा—राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नेरवा में 2019 – 20 सत्र के लिए  मिस्टर एंड मिस फ्रेशर चयन के लिए एक प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गया। इसमें पांच छात्रों एवं 15 छात्राओं ने भाग लिया। इस मौके पर स्कूल के उप प्रधानाचार्य केदार रांटा, प्राध्यापक नरेंद्र कुमार, शकुंतला झारटा, ममता तेगटा, मधुमालती व सीता शर्मा अदि मौजूद रहे। प्रतिस्पर्धा में परिचय, मॉडलिंग व प्रतिभा तीन राउंड के माध्यम से मिस्टर और मिस फ्रेशर का चयन किया गया। प्रतिभागियों ने रंग बिरंगे व मनमोहक परिधान पहन कर तीनों राउंड में शानदार प्रस्तुतियां पेश कर इस प्रतियोगिता को देखने आये लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान प्रतिभागियों में कड़े मुकाबले देखने को मिले। प्रतिस्पर्धा में अक्षित, प्रियांश, उपासना, मुस्कान, साक्षी, स्मृति ने भाग लिया। तीनों राउंड में कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच स्मृति भागटा को मिस एवं प्रियांश को मिस्टर फ्रेशर के खिताब से नवाजा गया। इस अवसर पर जमा दो के छात्रों द्वारा स्कूल में जमा एक में आने वाले नवांगतुक छात्रों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई थी। पाठशाला के प्रेस सचिव सुरेंद्र चौहान ने बताया कि स्कूल में छात्रों के लिए इस तरह के आकर्षक कार्यक्रम प्रतिवर्ष आयोजित किए जाते हैं।  पाठशाला के प्रधानाचार्य केवल राम चौहान ने चुने गए मिस्टर और मिस फ्रेशर को ताज व सैश पहना कर सम्मानित किया।

The post स्मृति मिस-प्रियांश बने मिस्टर फ्रेशर appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.



Courtsey: Divya Himachal
Read full story> http://www.divyahimachal.com

No comments:

Post a Comment