शिमला —लोकसभा चुनाव मतदान के रोज शिमला के कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ बारिश होगी। मौसम विभाग ने जिला शिमला के कुछ स्थानोंं पर बारिश होने की संभावना जताई है। ऐसे में जिला शिमला मंे मतदाताओं को मतदान में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग की मानंे तो जिला शिमला में 24 मई तक मौैसम खराब बना रहेगा। इस दौरान जिला शिमला के एक-दो स्थानों पर गर्जन के साथ बारिश होगी। शिमला में शनिवार को भी मौसम के मिजाज बदले नजर आए। शिमला में सुबह से ही आसमान में काले बादल घिरने शुरू हो गए थे। शिमला मेंं सुबह 11 बजे के करीब हल्की बारिश हुई। वहीं, शिमला में दोपहर बाद भी ठंडी हवाओंं व गर्जन के साथ बारिश हुई। शिमला में शाम के समय आसमान में काले बादल घिरे रहे। शिमला में बारिश के बाद अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट आई हैै। शिमला का न्यूनतम तापमान लुढ़ककर फिर से 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं, अधिकतम तापमान में भी एकाएक भारी गिरावट आई है। शिमला के अधिकतम तापमान में बीते शुक्रवार के मुकाबले एक-दो डिग्री की गिरावट रिकार्ड की गई है। जिला शिमला के कुछ स्थानों पर बीते 24 घंटों के दौरान भी बारिश आंकी गई है। राजधानी शिमला में सबसे अधिक 14 मिली मीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। इसके अलावा सुन्नी में सात, सराहन में 4 मिलीमीटर बारिश आंकी गई हैै।
मौसम के मिजाज ने डराए बागबान
जिला शिमला मंे मौसम के कडे मिजाज ने बागबानों को डराकर रख दिया है। जिला शिमला के कम ऊंचाई वाले क्षेत्रांे में स्टोन फू्रट की फसलें तैयार होने की कगार पर हैं। वहीं, सेब के पौधों में भी सेब के दानों का आकार बढ़ता जा रहा है। बागबानों को खतरा सता रहा है कि यदि जिला शिमला में फिर से भारी बारिश व ओलावृष्टि होती है, तो बागबानांे को भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है।
The post बारिश को पीछे छोड़ करेंगे वोट appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story> http://www.divyahimachal.com
No comments:
Post a Comment