शिमला—लोकसभा चुनाव में इस बार जिला शिमला के चार लाख मतदाता सांसद चुनेंगे। रविवार को सुबह सात से शाम छह बजे तक जिला के 890 पोलिंग स्टेशन पर वोटिंग होगी। जिला शिमला के सात विधानसभा क्षेत्रों में कुल 490797 मतदाता हैं। इनमें 250845 पुरूष तथा 237530 महिलाएं हैं। इन सात विधानसभा क्षेत्रों में कुल 2422 सर्विस मतदाता भी हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश्वर गोयल ने कहा कि शिमला जिला के चौैपाल विधानसभा क्षेत्र में कुल 76203 मतदाता हैं। ठियोग विधानसभा क्षेत्र में 80949 मतदाता, कुसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र में कुल 64625 मतदाता, शिमला विधानसभा क्षेत्र में कुल 50379 मतदाता, शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में कुल 74665 मतदाता हैं। जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में कुल 69557 मतदाता हंै जबकि रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र में कुल 71997 मतदाता हैं।
वोटर कार्ड के बिना भी डाल सकेंगे वोट
मतदान प्रक्रिया के दौरान यदि किसी मतदाता के पास अपना वोटर कार्ड न भी हो तो भी मतदाता अपने मत का प्रयोग कर सकता है इसके लिए मतदाता को निर्वाचन आयोग के आदेश पर 12 प्रकार के जरूरी दस्तावेज में से किसी एक दस्तावेज को दिखाना होगा। आयोग द्वारा सुझाए 12 दस्तावेजों में से किसी भी एक को पहचान पत्र के रूप में मतदान के समय साथ लाना अनिवार्य होगा। इन दस्तावेजों में मतदाता पहचान पत्र, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, सेवा पहचान पत्र केंद्र, राज्य, सार्वजनिक उपक्रम एवं पब्लिक लिमिटेड कंपनियां, पासबुक फोटो सहित बैंक, डाकघर द्वारा जारी, पैन कार्ड, स्मार्ट कार्ड व स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड श्रम मंत्रालय की योजना के तहत जारी, मनरेगा जॉब कार्ड, पेंशन दस्तावेज फोटो सहित, सरकारी पहचान पत्र सांसद विधायक और विधान परिषद सदस्यों को जारी और आधार कार्ड शामिल हैं।
14 मतदान केंद्र महिला कर्मियों के हवाले
जिला के सात विधानसभा क्षेत्रों में 14 मतदान केंद्रों का पूर्ण प्रबंधन महिला कर्मियों द्वारा किया जाएगा। कुसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र का चमियाना मतदान केंद्र पूर्ण रूप से दिव्यांग कर्मियों के हाथों में रहेगा। जिला के इन सात विधानसभा क्षेत्रों में 14 मतदान केंद्र आदर्श मतदान केंद्र भी बनाए गए हैं।
रिज पर रंगोली से किया जागरुक
जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा शनिवार को ऐतिहासिक रिज मैदान पर आयोजित भू अलंकरण यानी रंगोली निर्माण में स्थानीय महिलाओं के साथ-साथ पर्यटक महिलाओं ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया और अवश्य मतदान करने का संदेश संप्रेषित किया।
The post जिला के चार लाख वोटर्स चुनेंगे सांसद appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story> http://www.divyahimachal.com
No comments:
Post a Comment