7730 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोटिंग
शिमला –लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के लिए रविवार को हिमाचल प्रदेश में मतदान होगा। इसमें प्रदेश के 53 लाख 30 हजार 154 मतदाता प्रदेश की चार सीटों पर मत का प्रयोग कर देश की सरकार चुनने में अहम रोल निभाएंगे। रविवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो जाएगा और शाम छह बजे तक चलेगा। प्रदेश के 7730 मतदान केंद्रों में शनिवार को चुनावी ड्यूटी पर तैनात अधिकारी व कर्मचारी अपने-अपने क्षेत्रों में मतदान को सफल बनाने के िलए पहुंच गए हैं। इनके साथ सुरक्षा कर्मी भी तैनात हैं। मताधिकार का प्रयोग करने आने वाले लोगों की सुविधा के लिए हरेक मतदान केंद्र में व्यवस्थाएं की गई हैं। ईवीएम व वीवीपैट इन मतदान केंद्रों तक पहुंच चुकी हैं। सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों ने शाम को प्रत्येक मतदान केंद्र में पहुंची टीमों से जानकारी लेने के बाद इसकी सूचना प्रदेश निर्वाचन विभाग को दे दी है। वहीं, प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी देवेश कुमार ने चुनावी तैयारियों पर पूरा ब्यौरा केंद्रीय चुनाव आयोग को दिया। प्रत्येक जगह से पोलिंग पार्टियों की सूचना एकत्र की गई है, जो रविवार को पूरा दिन मतदान के बाद शाम को ईवीएम व वीवीपैट लेकर जिला मुख्यालयों के लिए रवाना होंगी। मध्यरात्रि तक अधिकांश टीमें वापस पहुंच जाएंगी, वहीं सोमवार को दोपहर तक इनके द्वारा सभी मशीनों को काउंटिंग स्टेशनों तक पहुंचा दिया जाएगा। इसकी पूरी व्यवस्था चुनाव आयोग ने कर दी है। वहीं, परिवहन निगम की, जो बसें कर्मचारियों को जिस स्थान पर छोड़ेंगी, उसी स्थान पर उन्हें शाम के समय वहां पर मिलेंगी। कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या 14 लाख 27 हजार 338 है, वहीं मंडी संसदीय क्षेत्र में इनकी संख्या 12 लाख 81 हजार 462, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में 13 लाख 62 हजार 269 तथा शिमला संसदीय क्षेत्र में 12 लाख 59 हजार 085 मतदाता हैं, जो देश की सरकार को चुनने के लिए मतदान करेंगे। एक लाख 52 हजार 390 युवा मतदाता पहली दफा अपना वोट डालेंगे। 30 वर्ष से कम उम्र के मतदाताओं की संख्या 13 लाख 34 हजार 823 की है। ट्रांसजेंडर के 47 मतदाता इस मतदान में भाग लेंगे। राज्य में कुल 7730 मतदान केंद्रों पर चुनाव के लिए मतदान किया जाएगा। इसमें 7723 मतदान केंद्र सामान्य हैं, जबकि सात केंद्र विशेष रूप से बनाए गए हैं। कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में 1874 सामान्य व दो विशेष मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। वहीं, मंडी में 2079 सामान्य तथा तीन विशेष मतदान केंद्र हैं। हमीरपुर में 1764 मतदान केंद्र हैं, जबकि शिमला संसदीय क्षेत्र में 2006 सामान्य व दो विशेष मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।
प्रदेश की चार सीटों पर इनके बीच कांटे की टक्कर
कांगड़ा में किशन कपूर बनाम पवन काजल
शिमला में सुरेश कश्यप बनाम धनीराम शांडिल
हमीरपुर में अनुराग ठाकुर बनाम रामलाल ठाकुर
मंडी में राम स्वरूप शर्मा बनाम आश्रय शर्मा
कहां, कितने उम्मीदवार
शिमला में 06
कांगड़ा में 11
हमीरपुर में 11
मंडी में 17
23 मई को आएंगे नतीजे
लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में चार सीटों पर मतदान
हिमाचल के 45 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में होगी कैद
The post 53 लाख से ज्यादा हिमाचली आज दिखाएंगे वोट की ताकत appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: http://www.divyahimachal.com/2019/05/53-%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%96-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%9c%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%9a%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%86%e0%a4%9c-%e0%a4%a6/
No comments:
Post a Comment